समाचार

महरौनी में मुनि संघ का 9 जुलाई को मंगल प्रवेश: अगवानी के लिए समाजजनों में धार्मिक उल्लास


आचार्य श्री 108 निर्भयसागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री गुरुदत्त सागर जी महाराज एवं मुनि श्री मेघदत्त सागर जी महाराज का मंगल विहार ललितपुर से महरोनी की ओर हो रहा है। यह धार्मिक विहार 7 जुलाई को ललितपुर से प्रारंभ होकर 9 जुलाई को महरौनी पहुंचेगा। रिलायंस पेट्रोल पंप पर अगवानी होगी। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…


महरौनी (ललितपुर)। आचार्य श्री 108 निर्भयसागर महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री गुरुदत्त सागर जी महाराज एवं मुनि श्री मेघदत्त सागर जी महाराज का मंगल विहार ललितपुर से महरोनी की ओर हो रहा है। यह धार्मिक विहार 7 जुलाई को ललितपुर से प्रारंभ होकर 9 जुलाई को महरौनी पहुंचेगा। नगर महरौनी में जैन समाज द्वारा साधु संघ के स्वागत की भव्य तैयारियां की जा रही हैं। समाजजन पूरे उत्साह से स्वागत यात्रा में भाग लेंगे।

यह यात्रा 9 जुलाई को रिलायंस पेट्रोल पंप पर अगवानी कर शांतिनाथ मंदिर से होकर श्री अजितनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर पहुंचेंगे। मुनि संघ की अगवानी के लिए लोगों में उत्साह देखा गया। मुनि संघ का चतुर्मास महरौनी नगर में हो रहा है। मंगल विहार में कोमल सिंघई, अनिल मिठया, पवन मोदी, राजा चौधरी, महेंद्र सिंघई बाबा, अभय घिया, अस्सू सिंघई, आमोद चौधरी, दीपक सिंघई, अभिषेक सिंघई, गौरव कठरया(शानू), आशू पारौल, सामंत भायजी, सलिल, कार्तिक भायजी, ऋषभ सिलोनिया, मुकेश पड़वा, आकर्ष बड़कुल आदि बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। जैन समुदाय से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page