समाचार

बंगाल के पुरुलिया जिले में शिक्षण शिविरों का हुआ समापन : 35 सराक जैन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, बाकूडा जिले में शिक्षण शिविर आरंभ 


आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के 70 वें अवतरण दिवस के अवसर पर आचार्य श्री ज्ञेय सागर जी महाराज, आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माता जी, आर्यिका श्री आर्ष मति माता जी आर्यिका श्री सुज्ञान मति माता जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के विभिन्न अंचलों में आयोजन हो रहा है। बाकूड़ा से पढ़िए, यह खबर…


 बाकूडा। आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के 70 वें अवतरण दिवस के अवसर पर आचार्य श्री ज्ञेय सागर जी महाराज, आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माता जी, आर्यिका श्री आर्ष मति माता जी आर्यिका श्री सुज्ञान मति माता जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के विभिन्न अंचलों में आयोजन हो रहा है। पश्चिम बंगाल बाकूडा जिले के विभिन्न स्थानों पर 11 से 15 मई तक शिक्षण शिविरों का समापन कार्यक्रमों के साथ हुआ। ब्र.मंजुला दीदी, ब्र. मनीष भैया के निर्देशन में ग्रीष्मकालीन ज्ञान संस्कार बाल शिक्षण शिविरों का समापन विशिष्ट जनों की उपस्थिति में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। आचार्य श्री ज्ञानसागर जी के चित्र के समग्र दीप प्रज्वलन, मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। विद्वानों का सम्मान, स्थानीय शिविर सहयोगियों का सम्मान, बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। ज्ञान दर्पण भाग 1,2, पूजन प्रशिक्षण,मेहंदी, ड्राइंग, सिलाई में प्रथम, द्वितीय,तृतीय पुरस्कार दिए गए एवं सभी शिविरार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। इसके साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12 वीं में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले 35 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र, मेडल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

सहयोग के लिए सम्मान किया 

शिक्षण शिविरों अध्यापन कराने के लिए शिविर मुख्य संयोजक मनीष शास्त्री विद्यार्थी सागर, सह संयोजक पं. जयकुमार दुर्ग, पं. राजकुमार शास्त्री कर्द, पं. शिखर चंद्र जैन भिलाई, विदुषी बहन राखी जैन ने सफलतम आयोजन के लिए सम्मान किया। शिक्षण शिविरों के विषय में स्थानीय सराक ट्रस्ट अध्यक्ष के पुटुक जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन से धर्म की प्रभावना होती है और यह हमेशा होते रहने चाहिए। शीतकालीन शिविरों के लिए अभी से हम लोगों का आमंत्रण है, हम सभी आपका सहयोग करेंगे। केंद्र कार्यकर्ता गोरांग जैन सराक ने कहा कि हमें आगे के कार्यक्रम के लिए अभी से तैयारी करनी पड़ेगी, तब जाकर हम बहुत अच्छे तरीके से कार्यक्रम कर सकेंगे।

 बांकुड़ा जिले के विभिन्न अंचलों में शिक्षण शिविर प्रारंभ

शिविर संयोजक मनीष शास्त्री विद्यार्थी ने कहा ऐसे आयोजन में अगर स्थानीय समाज सहयोग करती है, तो कार्यक्रम निश्चित ही सफल होते हैं और आप लोगों का हमें सहयोग मिलेगा तो हम शीतकालीन शिविरों का भव्य आयोजन करेंगे। जिससे पूरे सराक क्षेत्र में शिक्षण शिविरों का सफलतम आयोजन हो सकें। 16 मई से बांकुड़ा जिले के विभिन्न अंचलों में शिक्षण शिविर प्रारंभ हुआ। जिसमें बारकोना, भोक्ताबांध, राजामेला हरीबंगा, लक्ष्मणपुर में शिविर प्रारंभ हुए। शिक्षण शिविर आयोजक भारतवर्षीय दिगंबर जैन सराक ट्रस्ट, जैनम फाउंडेशन दिल्ली एवं पश्चिम बंगाल, झारखंड, उड़ीसा स्थानीय सराक ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित ज्ञान संस्कार बाल शिक्षण शिविरों का सफलतम कार्यक्रम हो सका।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page