समाचार

बच्चों को बांटी विश्व णमोकार महामंत्र दिवस मिठाई : शिक्षा विभाग के निर्देश पर ऋषभदेव पखवाड़े की शुरुआत


शिक्षा विभाग की अभिनव पहल पर देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान के जीवन चरित्र पर होने वाली प्रतियोगिता की शुरुआत ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सेकंडरी स्कूल और वर्धमान कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में प्री-प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों से की। बामनवास से पढ़िए, यह खबर…


बामनवास। शिक्षा विभाग की अभिनव पहल पर देवाधिदेव ऋषभदेव भगवान के जीवन चरित्र पर होने वाली प्रतियोगिता की शुरुआत ज्योति शिक्षण संस्थान सीनियर सेकंडरी स्कूल और वर्धमान कोचिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में प्री-प्राइमरी कक्षा के विद्यार्थियों से की। बच्चों को इस अवसर पर भगवान ऋषभदेव के जीवन चरित्र पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इसके बाद उन्हें विद्यालय के निदेशक अखलेश गुर्जर ने माता मरूदेवी के सोलह सपनों के बारे में बताते हुए उनका अर्थ समझाया।

नन्हे मुन्नों ने ध्यान मुद्रा में किया णमोकार महामंत्र का जाप

विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर बच्चों ने एक साथ समधुर आवाज में णमोकार महामंत्र का निर्दाेष आवाज में जाप किया। जिससे पूरे विद्यालय का वातावरण सकारात्मक ऊर्जा से भर गया। इस अवसर पर वर्धमान कोचिंग सेंटर की निदेशक एकता जैन ने बताया कि णमोकार महामंत्र में पांच परमेष्ठि को नमन किया जाता है। अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्याय और सर्वसाधु इन परम पद को पाने के लिए आपको धर्म की राह पर चलकर भावना बनाकर जीवन को त्याग की ओर करने का पुरूषार्थ करना होगा।

विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य कृपा गुर्जर ने बताया कि सोमवार को विद्यालय में शिक्षा विभाग के आदेशों की अनुपालना में विद्यार्थियों में ऋषभदेव पखवाड़े के तहत ऋषभ स्तुति, ऋषभदेव पर आधारित शिक्षाप्रद कहानी, चित्रकला एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता एवं रंगोली प्रतियोगिता, मंगलवार को निबंध और प्रश्नोत्तर, रचनात्मक लेखन एवं कविता पाठ प्रतियोगिता, बुधवार को योग शिविर लगाया जाएगा। विश्व णमोकार महामंत्र दिवस पर बच्चों को विद्यालय में मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की नीरज गुर्जर, शिवानी मीणा, गणेश योगी, योग शिक्षक रीना गुर्जर उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page