सनावद(सन्मति जैन )। जैन समाज के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक 2 मार्च को बड़े भक्ति भाव व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा।सन्मति जैन काका ने बताया कि इस अवसर पर श्री सुपार्श्वनाथ जैन मंदिर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
संतोष बाकलीवाल ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 7:00 बजे श्रीजी का जलाअभिषेक, शांतिधारा, संगीतमय पूजन पश्चात निर्वाण लाडू अर्पण पश्चात प्रातः 8.15 बजे मंडल विधान एवं रात्रि 7:00 बजे संगीतमय आरती व स्थानीय भजन मंडली द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जायेगी।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1













Add Comment