तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से अयोध्या गए श्रावक-श्राविकाओं ने बड़ी मूर्ति मंदिर में गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता जी की आरती करके पुण्य लाभ कमाया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की यह खबर…
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से अयोध्या गए श्रावक-श्राविकाओं ने बड़ी मूर्ति मंदिर में गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता जी की आरती करके पुण्य लाभ कमाया। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की ओर से अयोध्या गए श्रावक-श्राविकाओं, फैकल्टीज़ और स्टाफ ने बड़ी मूर्ति मंदिर में माता जी की वंदना की। इस अवसर पर माता जी को श्रीफल भी भेंट किए गए। माताजी ने जयकारों के बीच कुलाधिपति सुरेश जैन, फर्स्ट लेडी वीना जैन, जीवीसी मनीष जैन, ऋचा जैन, एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर अक्षत जैन, जहान्वी जैन, नंदिनी जैन आदि का स्मरण करते हुए मंगल आशीर्वाद दिया। टीएमयू के श्रावक-श्राविकाओं को अभिषेक का सौभाग्य भी मिला। साथ ही टीएमयू परिवार की ओर से द्वितीय शांतिधारा भी दी गई। सभी श्रावक-श्राविकाओं और फैकल्टीज़ को प्रशस्ति चिन्ह के रूप में गणिनी प्रमुख का कटआउट और डायरी देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि 120 श्रावक-श्राविकाएं और फैकल्टीज़ का यह दल अयोध्या गया था। यह दल रविवार देर रात अयोध्या से यूनिवर्सिटी कैंपस लौट आया है।
टीएमयू में चौमासा करने का विनम्र आग्रह
‘टीएमयू स्टूडेंट्स के हम सब की यह अभिलाषा… टीएमयू में ही हो चौमासा’ सरीखे जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। फैकल्टीज़ एवं स्टूडेंट्स ने माता जी से टीएमयू में चौमासा करने का विनम्र आग्रह भी किया। माता जी के दर्शन के बाद इस दल ने श्री आदिनाथ भगवान, श्री अजीतनाथ भगवान, श्री अभिनंदन नाथ भगवान, श्री सुमति नाथ भगवान, श्री अनंतनाथ भगवान तीर्थंकरों की जन्मस्थली के दर्शन भी किए। साथ ही सरयू तट पर आरती में होने के साथ श्रीराम लला के दर्शन भी किए। अयोध्या जाने वालों में टिमिट के निदेशक प्रो. विपिन जैन, प्रो. रवि जैन, डॉ. शैफाली जैन, अहिंसा जैन, डॉ. अर्चना जैन, चिराग जैन, सर्वज्ञ चौधरी, प्रयास झांझरी, पारस जैन, निकिता जैन, आदित्य जैन, श्रीश जैन, आराध्य जैन, धार्मिक जैन, आरजू जैन, वैभव जैन आदि शामिल रहे।













Add Comment