जीजीआईसी बालिका विद्यालय में अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बदलते सामाजिक परिवेश में संस्कारों के महत्व, अनुशासन, आत्मनिर्भरता तथा मोबाइल के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। महरौनी से पढ़िए, यह खबर…
महरौनी। स्थानीय जीजीआईसी बालिका विद्यालय में अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को बदलते सामाजिक परिवेश में संस्कारों के महत्व, अनुशासन, आत्मनिर्भरता तथा मोबाइल के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीक जहां जीवन को सरल बना रही है, वहीं इसका अनियंत्रित उपयोग छात्रों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। छात्राओं को मोबाइल के सीमित एवं सकारात्मक उपयोग की सलाह दी गई। अखिल भारतीय महिला परिषद की पदाधिकारियों ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता के लिए संस्कार, समय प्रबंधन और आत्मअनुशासन अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाएं अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखें और सामाजिक मूल्यों को आत्मसात करें। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य शीलम गुप्ता ने परिषद की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में अखिल भारतीय महिला परिषद की संभागीय अध्यक्ष रश्मि मलैया, चेयरपर्सन सपना सिंघई, शाखा अध्यक्ष ममता सराफ, सपना मलैया, लवली शास्त्री,प्रीति स्वामी सहित विद्यालय की अनेक शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।













Add Comment