समाचार

संतों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई : जैन समाज ने वाहन रैली निकाली, प्रशासन को सौंपे ज्ञापन 


जैन संतों पर हो रहे हमलों के साथ वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लिखें जा रहे अभद्र अमर्यादित, अशोभनीय टिप्पणी से जैन समाज बहुत आहत है। जैन समाज ने सोमवार को सुभाष गंज मैदान से वाहन रैली निकाली। विरोध प्रदर्शन कर ऐसे घृणित लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। अशोकनगर से पढ़िए, यह खबर…


अशोक नगर। जैन संतों पर हो रहे हमलों के साथ वाट्सएप, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर लिखें जा रहे अभद्र अमर्यादित, अशोभनीय टिप्पणी से जैन समाज बहुत आहत है। जैन समाज ने सोमवार को सुभाष गंज मैदान से वाहन रैली निकाली। विरोध प्रदर्शन कर ऐसे घ्रणित लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। राजनैतिक चेतना मंच के कार्य अध्यक्ष हुकम काका, कोटा संत सेवा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र पत्रकार भोपाल, नपा अध्यक्ष नीरज मनोरिया, पूर्व विधायक जजपालसिंह जज्जी, जैन समाज अध्यक्ष राकेश कांसल, महामंत्री राकेश अमरोद, कोषाध्यक्ष सुनील अखाई के नेतृत्व में सुभाष गंज मैदान से बाइक रैली निकाली गई। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सभा में बदल गई। जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम, एडिशनल एसपी गजेंद्रसिंह कंवर, एसडीओपी विवेक शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि कुछ दिग्भ्रमित स्थानीय युवा ऐसी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, उन्हें तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए।

दूषित मानसिकता के लोगों पर कठोर कार्रवाई करेंगे- एसपी मिश्रा

इसके पहले एसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि संत किसी एक समाज के नहीं होते। वे राष्ट्र की भावनाओं के प्रतीक हैं। साधु-संतों पर अमर्यादित अभद्र टिप्पणी करने वाले दूषित मानसिकता के लोगो को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस बिना दबाव के पहले ही दिन से कार्रवाई कर रही है। ऐसे लोगो ढूंढ-ढूंढ कर सामने लाएंगे। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर कठोर कार्रवाई होगी। संत सेवा संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र पत्रकार भोपाल ने कहा कि जिला पुलिस प्रशासन बहुत अच्छा काम कर रहा है। हम आपको फूल भेंट करने आए हैं। जिस तरह से सामाजिक सौहार्द के वातावरण को षड्यंत्र पूर्वक बिगाडने की कोशिश हो रही है। ऐसे में अपराधियों का पकड़ा जाना बहुत जरूरी है।

जरुरत पड़ी तो राष्ट्रीय आंदोलन किया जाएगा 

राष्ट्रीय राजनैतिक चेतना मंच के कार्य अध्यक्ष हुकम काका कोटा ने कहा कि इस तरह के घृणित मानसिकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जरूरत पड़ी तो देशभर में आंदोलन और प्रदर्शन किया जाएगा। नपा अध्यक्ष नीरज मनोरिया ने कहा कि घृणित मानसिकता के लोगांे को बिल्कुल सहन नहीं किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री सिंधिया एवं मुख्यमंत्री के संज्ञान में जब इस मामले को लाया गया तो उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया है किसी भी आपराधिक प्रव‌ति वाले लोगों पर जो संतों के खिलाफ लगातार प्रयास कर रहे उन पर कठोर कार्रवाई हो। मध्यप्रदेश महासभा संयोजक विजय धुर्रा ने कहा कि कुछ दिग्भ्रमित अन्य समुदायों के लोगों को पैसे देकर साधु-संतों के खिलाफ अभियान चला रहे लोगों को ढूंढ कर उन पर कार्रवाई जरूरी है। जिससे सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहे।

यह समाजजन मौजूद रहे 

ज्ञापन का वाचन महामंत्री राकेश अमरोद और शैलेंद्र श्रागर ने किया। इस दौरान समाज के उपाध्यक्ष अजित बरोदिया, प्रदीप तारई, मंत्री संजीव भारिल्य, मीडिया प्रभारी अरविंद कचनार, ऑडिटर संजय केटी, थूवोनजी अध्यक्ष अशोक जैन टींगू, मिल महामंत्री मनोज भैसरवास, पूर्व महामंत्री विपिन सिंघई, मंत्री शैलेंद्र दद्दा राजेंद्र हलवाई, जैन मिलन के राष्ट्रीय सचिव नरेश भाई, उपाध्यक्ष सुभाष जैन, विनोद मोदी, मनीष बरखेडा़, सुलभ अखाई, राहुल सिंघई सहित अन्य प्रमुख जन विशेष रूप से उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page