पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज सनावद के वयोवृद्ध सदस्य एवं नगर के वरिष्ठ शिक्षाविद चांदमल जैन ‘मास्टर साब’’ का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। सनावद से पढ़िए, यह जानकारी…
सनावद। पोरवाड़ दिगंबर जैन समाज सनावद के वयोवृद्ध सदस्य एवं नगर के वरिष्ठ शिक्षाविद चांदमल जैन ‘मास्टर साब’’ का मंगलवार को आकस्मिक निधन हो गया। वे 85 वर्ष के थे। सन्मति जैन काका ने बताया कि स्व. चांदमल जी ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा को समर्पित कर दिया। उन्होंने नगर के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित मयाचंद दिगंबर जैन स्कूल में वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक के रूप में दशकों तक सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने हजारों विद्यार्थियों का भविष्य संवारा।
एक आदर्श व्यक्तित्व थे चांदमल
चांदमल जी सिर्फ एक शिक्षक ही नहीं, बल्कि समाज के लिए एक आदर्श थे। उन्होंने हमेशा निडरता, निर्भीकता और तटस्थता से जीवन जिया। एक ओजस्वी वक्ता के रूप में भी उनकी अलग पहचान थी। उनके विचार सुनने के लिए लोग दूर-दूर से आते थे। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को जैन मुक्तिधाम में किया गया। इस दौरान समाज के मनोज जैन, मनीष पंचोलिया, रमेशचंद खेड़े, पंकज जटाले, सुनील जैन, सुकेश जैन, गजेंद्र सोलंकी, पार्षद सुदीप वर्मा, पुष्पेंद्र चौकड़ा, श्याम नीमा, डॉ.रविश जैन, अखिलेश जैन सीए सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, पूर्व छात्र एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। मास्टर साब का जाना शिक्षा जगत और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।













Add Comment