समाचार

माल्यार्पण कर पगड़ी पहनाकर किया स्वागत व अभिनंदन : समाज सेवी धरणेन्द्र जैन का ऋषभदेव समाज ने किया अभिनंदन


खैरवाड़ा के समाज सेवी, मीडिया जगत के वरिष्ठ पत्रकार धरणेन्द्र जैन का समाज के लिए पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर बुधवार को प्राचीन अतिशय क्षेत्र पीपली में मूलनायक भगवान शांतिनाथ का जन्म तप मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर आयोजित भव्य समारोह में अभिनंदन किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट….


ऋषभदेव। खैरवाड़ा के समाज सेवी, मीडिया जगत के वरिष्ठ पत्रकार धरणेन्द्र जैन का समाज के लिए पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर बुधवार को प्राचीन अतिशय क्षेत्र पीपली में मूलनायक भगवान शांतिनाथ का जन्म तप मोक्ष कल्याणक महोत्सव पर आयोजित भव्य समारोह में अभिनंदन किया गया। जैन का नगर सेठ राजमल कोठारी, समाज के अध्यक्ष शिक्षाविद भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री शिक्षाविद प्रदीप कुमार जैन, उपाध्यक्ष धन पाल भंवरा, वित्त मंत्री बसंत भंवरा, सह मंत्री शिक्षाविद हेमंत भंवरा, निर्माण मंत्री शिक्षाविद नरेंद्र कुमार जैन, धर्म मंत्री मुकेश गांधी, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हितेश भंवरा एव कार्यकारणी के सदस्यों ने समाज सेवी जैन का माल्यार्पण कर पगड़ी पहनाकर स्वागत व अभिनंदन किया।

इस अवसर पर तरुण सिसपुरिया, हर्षित शाह, ग्लोबल महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष किकावत, वरिष्ठ पत्रकार समाजसेवी धरणेन्द्र जैन, प्राण भाणावत, चंद्रेश किकावत, चंद्र प्रकाश दोवाडिया, राज कुमार गांधी, सिद्धार्थ पंचोली, तीर्थ रक्षा कमेटी के महामंत्री प्रद्युम्न भंवरा, महावीर प्रसाद कोठारी, देवेंद्र नागदा, पार्षद महावीर नागदा, अशोक लुणडिया, परसाद के हेमराज कोठारी ,सुंदर लाल नागदा, चावंड के पारस मुंडफोड़ा , दीपक पंचोली, डूंगरपुर के हर्ष वर्धन, महिला मंडल की अध्यक्षा महालक्ष्मी पंचोली, चरुमति, अन्नांतमति, लता भाणावत, गुणमाला पंचोली, लीला कंजीयोत, विजय लक्ष्मी तेजियोत, सुषमा पंचोली, सुनंदा, मीनाक्षी जैन खैरवाड़ा सहित ऋषभदेव, चावंड, परसाद, डूंगरपुर, खेरवाड़ा, उदयपुर, सराडा के समाज जन उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page