समाचार

मुनि श्री अपूर्वसागरजी एवं मुनि श्री अर्पित सागरजी महाराज के सानिध्य में आयोजन : सिद्धचक्र महामण्डल विधान 11 मई से 


जिले के करावली में सकल बीसा नरसिंहपुरा दिगम्बर जैन समाज करावली द्वारा श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान व मानस्तंभ मस्तकाभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए यह रिपोर्ट..


सलूम्बर। जिले के करावली में सकल बीसा नरसिंहपुरा दिगम्बर जैन समाज करावली द्वारा श्री सिद्धचक्र महामण्डल विधान व मानस्तंभ मस्तकाभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन आचार्य वर्धमान सागरजी महाराज के शिष्य मुनि श्री अपूर्वसागरजी एवं मुनि श्री अर्पित सागरजी महाराज के सानिध्य में तथा प्रतिष्ठाचार्य विनोद पगारिया विरल सागवाडा के तत्वावधान में आगामी 11 से 16 मई तक आयोजित किया जा रहा है। छह दिवसीय महोत्सव के तहत शनिवार, 11 मई को प्रातः 6.15 बजे इन्द्रों का स्वागत, देवाज्ञा, गुरु आज्ञा, मंदिरजी से श्रीजी के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। प्रातः 8.35 बजे ध्वजारोहण, भूमि शुद्धि, मंच उ‌द्घाटन, श्रीजी विराजमान, दीप प्रज्वलन, श्रीजी का अभिषेक, प्रतिष्ठाचार्य निमंत्रण, अतिथि सत्कार, पूज्य मुनिश्री का प्रवचन सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, मण्डप प्रतिष्ठा, कलश स्थापना नित्य पूजा व सिद्धचक्र विधान पूजा प्रारम्भ होगी। सांयकाल आरती, शास्त्र प्रवचन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 12 मई 15 मई तक प्रतिदिन प्रातः जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक ,पूजन,मुनि श्री का प्रवचन व विधान पूजा का आयोजन होगा, वहीं शाम को शोभायात्रा निकाली जाएगी। आरती के बाद करावली की बहू व बेटियों के समूह द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम व नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी।महोत्सव के अन्तिम दिन गुरुवार, 16 मई को

प्रातः 5.30 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, नवदेवता पूजा, श्रुत पूजा के बाद विश्व शांति कामनार्थ सर्व शान्ति महायज्ञ होगा। यज्ञ की पूर्णाहूति के बाद दोनों मुनि श्री का आशीर्वचन होगा। आरती व विसर्जन के पश्चात भव्य शोभायात्रा कार्यकम स्थल से निकलेगी, जो सुपार्श्वनाथ मन्दिर पहुंचेगी, जहां प्रतिमा जी को मन्दिर मे वेदी पर विराजित कर मन्दिर प्रागंण में स्थित उत्तुग मानस्तंभ की चारों दिशाओं में ऊपर व नीचे की वेदी पर विराजित आठों जिन प्रतिमाओं का महामस्तकामिषेक किया जाएगा। महोत्सव में वागड़ मेवाड़ के श्रद्वालुओ के साथ मुबंई , महाराष्ट्र , गुजरात के लोग भी भाग लेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page