समाचार

कलाकुंज जैन मंदिर में मनाया श्रुत पंचमी महापर्व : निकाली मां जिनवाणी की शोभायात्रा’


कलाकुंज मंदिर समिति के तत्वावधान एवं पंडित अमन जैन शास्त्री के निर्देशन में मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में 31 मई शनिवार को श्रुत पंचमी महापर्व मनाया गया। श्रुतस्कंध महामंडल विधान में मां जिनवाणी को पालकी पर विराजमान कर ढोल नगाड़े के साथ शोभायात्रा निकाली। अष्ट द्रव्यों के साथ श्रुतस्कंध महामंडल विधान की मांगलिक क्रियाएं कीं। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। कलाकुंज मंदिर समिति के तत्वावधान एवं पंडित अमन जैन शास्त्री के निर्देशन में मारूति स्टेट स्थित कलाकुंज के श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में 31 मई शनिवार को श्रुत पंचमी महापर्व मनाया गया। इस अवसर पर श्रुतस्कंध महामंडल विधान का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम भक्तों ने मां जिनवाणी को पालकी पर विराजमान कर ढोल नगाड़े के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा विभिन्न मार्गाें से होते हुए वापस जैन मंदिर पहुंची।

जहां उपस्थित भक्तों ने विधानाचार्य अमन जैन शास्त्री के निर्देशन में अष्ट द्रव्यों के साथ श्रुतस्कंध महामंडल विधान की मांगलिक क्रियाएं कीं। इस अवसर पर रविंद्र जैन, आदित्य जैन, मुकेश जैन भगत, अजय जैन, राजा जैन, राजीव जैन, अजय जैन मास्टर, दीपचंद जैन, देवेंद्र जैन, शुभम जैन, मंजरी जैन, रश्मि जैन, समस्त कलाकुंज जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page