समाचार

श्रमणाचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज ससंघ एवं गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ का रहा सानिध्य : आयोजित हुई श्री भक्तामर महाकुंभ दीप महाअर्चना एवं भजन संध्या


छिपीटोला स्थित पारसनाथ में भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज ससंघ एवं गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य एवं ज्ञानार्ष भक्त परिवार के तत्वावधान में नववर्ष की पूर्व बेला पर श्री 1008 भक्तामर महाकुंभ दीप महाअर्चना एवं एक शाम गुरुवर के नाम भजन संध्या का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। छिपीटोला स्थित पारसनाथ में भावलिंगी संत श्रमणाचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज ससंघ एवं गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य एवं ज्ञानार्ष भक्त परिवार के तत्वावधान में नववर्ष की पूर्व बेला पर श्री 1008 भक्तामर महाकुंभ दीप महाअर्चना एवं एक शाम गुरुवर के नाम भजन संध्या का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया।

भक्तों ने महाअर्चना का शुभारंभ गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज एवं समाधिस्थ आचार्यश्री ज्ञानसागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। इसके साथ ही बाहर से पधारे गुरुभक्तों ने आचार्यश्री एवं गुरुमां का पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंटकर कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद शाम 5:00 बजे से आचार्यश्री एवं गुरुमां के सानिध्य एवं विधानाचार्य शशि जैन शास्त्री एवं पंडित विजय जैन शास्त्री के निर्देशन में संगीतमय 48 काव्यों का वाचन कर 48 परिवारों द्वारा 48 मांडले पर 48 दीपक अर्पित कर श्री भक्तामर महाकुंभ दीप अर्चना की मांगलिक क्रियाएं संपन्न की गईं।

महाअर्चना में मौजूद सभी भक्तों ने श्रीजी के प्रति नृत्य किया। इसके पश्चात रात 8:30 बजे से प्रख्यात गायक विक्की पारिख द्वारा एक शाम गुरुवर के नाम भजन संध्या आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक जैन सुंदर भक्ति भजनों की प्रस्तुति दी। जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने भजन गायक विक्की जैन पारिख के मधुर भजनों पर झूम कर पुराने 2023 वर्ष को विदा कर 2024 नववर्ष का शानदार आगाज किया। भजन संध्या के समापन पर भक्तों ने रात 12:00 बजे 108 दीपकों से श्रीजी की संगीतमय मंगल आरती की।

इस अवसर पर प्रवेश जैन, मोहित जैन मुरैना सोनू जैन मुरैना, संजय जैन कलकाता वाले, प्रवीन जैन नेताजी, मोनू जैन, मीडिया प्रभारी शुभम जैन, दीपा जैन, पायल जैन, रानिका जैन, समग्र छीपीटोला एवं ओल्ड ईदगाह कॉलोनी सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page