समाचार

वर्तमान में मुरार, ग्वालियर में चातुर्मास कर रही हैं : जैन साध्वी पूर्णमति माताजी को टिकटोली आगमन हेतु श्रीफल भेंट


जैन साध्वी गणिनी आर्यिका पूर्णमति माताजी को अतिशय क्षेत्र कमेटी टिकटोली की ओर से श्रीफल भेंट किया गया। जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने जानकारी दी कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम प्रभावशाली शिष्या गणिनी आर्यिका पूर्णमति माताजी वर्तमान में मुरार, ग्वालियर में चातुर्मास कर रही हैं। पढ़िए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। जैन साध्वी गणिनी आर्यिका पूर्णमति माताजी को अतिशय क्षेत्र कमेटी टिकटोली की ओर से श्रीफल भेंट किया गया। जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भंडारी ने जानकारी दी कि आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की परम प्रभावशाली शिष्या गणिनी आर्यिका पूर्णमति माताजी वर्तमान में मुरार, ग्वालियर में चातुर्मास कर रही हैं। भगवान महावीर निर्वाण दिवस दीपावली के बाद चातुर्मास निष्ठापन के पश्चात उनके विहार होने की संभावना है।

भंडारी ने जैन तीर्थ का परिचय देते हुए क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी साझा की और पूज्य आर्यिका संघ को टिकटोली आगमन हेतु निवेदन किया। क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनूप भंडारी ने पूज्य माताजी को क्षेत्र की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के बारे में बताते हुए कहा कि यहां जैन समाज का कोई परिवार नहीं रहता है। गणिनी आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी ने जैन तीर्थ टिकटोली कमेटी की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी को आशीर्वाद दिया और कहा कि पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री का जो भी आदेश होगा, उसी के अनुसार हमारा विहार संभावित रहेगा।

श्रीफल भेंट के दौरान योगेंद्र जैन, ओमप्रकाश जैन, महावीर प्रसाद बरेथा, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, महेशचंद, पंकज मेडिकल, राजेंद्र वैद्य जी, प्रदीप बरैया, ब्रजेश जैन, नितिन जैन, अशोक मेडिकल, सुनील जैन बीमा, सुनील जैन पुच्ची, नरेश जैन टिल्लू, मनेंद्र जैन रानू, साकेत भंडारी, विजय परमेष्ठी, और राजकुमार राजू प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page