समाचार

जैन मंदिरों में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शुभारंभ: शिविर में सांगानेर संस्थान के विद्वान करा रहे धर्म बोध


श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर-जयपुर के संयोजन एवं दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में नगर के जैन मंदिरो में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। शिविर में पुण्यार्जक परिवारों ने मंगल कलश की स्थापना की और शिविरार्थियों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई। शिविर शुभारंभ पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज, आचार्य श्री समय सागरजी महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया। ललितपुर से पढ़िए अक्षय अलय की यह खबर…


 ललितपुर। श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर-जयपुर के संयोजन एवं दिगम्बर जैन पंचायत समिति के तत्वावधान में नगर के जैन मंदिरो में श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। शिविर में पुण्यार्जक परिवारों ने मंगल कलश की स्थापना की और शिविरार्थियों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई गई। शिविर शुभारंभ पर आचार्य श्री विद्यासागर महाराज, आचार्य श्री समय सागरजी महाराज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया गया। शिविर संयोजक पं. आलोक मोदी एवं मुकेश शास्त्री के अनुसार शिविर में बाल बोध पूर्वार्द्ध, उत्तरार्द्ध, छहढाला, इष्टोपदेश द्रव्यसंग्रह तत्वार्थसूत्र, श्रावकाचार्य, सर्वार्थसिद्धि, आलाप पद्धति, जीवकांड आदि द्वादशवर्षीय पाठ्यक्रम से संबंधित विषयों का शिक्षण सांगानेर के विद्वानों द्वारा नगर के पार्श्वनाथ जैन अटामंदिर, अभिनंदनोदय तीर्थ, जैन, बडा मंदिर, पार्श्वनाथ कॉलोनी, डोडाघाट, बाहुबलि नगर, आदिनाथ चैत्यालय, शांतिनाथ जैन मंदिर नईबस्ती, आदिनाथ जेन मंदिर नई बस्ती, एम्ब्रोशिया कॉलोनी में कराया जा रहा है। शिविर में मंगल कलश स्थापना अभिनंदनोदव तीर्थ में पूर्व पंचायत अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, अटामंदिर में पूर्व प्रबंधक कपूरचंद लागौन, पार्श्वनाथ कॉलोनी कमलाबाई मनोज जैन छप्पनभोग परिवार, आदिनाथ मंदिर नईबस्ती में तरसचंद घिसोली परिवार, जैन बडामंदिर में सुरेशचन्द्र राजीव जैन मिठ्या परिवार, डोडाघाट जैन मंदिर में प्रकाशचंद अभय जैन ग्राफिक्स परिवार द्वारा की गई। शिविर में सांगानेर के विद्वान राजेश जैन भगवा, विनीत जैन केलगुवा, सचिन जैन, शुभम जैन, निखिल जैन दमोह, प्रिया जैन, इंद्र जैन मंडला, सुमनेश जैन, आर्यन जैन, आकाश जैन मोहली, विवेक जैन, अर्पित जैन, अभिशेक जैन, सर्वज्ञ जैन, पीयूष जैन, कमलेश जैन, मोहित जैन, सौरभ जैन, श्रयांस जैन मनोज जैन, अतिशय जैन प्रशिक्षण दे रहे हैं।

शिविर में इनकी सहभागिता भी सराहनीय रही 

इस मौके पर जैन पंचायत समिति के अध्यक्ष डॉ अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन भारत गैस, सनत जैन खजुरिया, प्रतीक जैन इमलिया, राकेश जैन रिकू, अमित सराफ सीए सौरभ जैन, मीडिया प्रभारी अक्षय अलया, मंदिर प्रबंधक अजय जैन गंगचारी, मनोज जैन बबीना, मोदी पंकज जैन, अशोक जैन दैलवारा, सतीश जैन बंटी बजाज, जितेंद्र जैन, आनंद जैन भावनगर, अजित जैन गदयाना, प्रमोद जैन पाय, वीरचंद सराफ, अभय जैन केलगुवा, विकास जैन सौरई, आनंद जैन पंचमनगर, संजय जैन ककडारी, राकेश जैन बछरावनी, विमल जैन पाय, शुभेंद्र मोदी, रसिया जितेंद्र जैन, वीणा जैन, अनूप जैन कैरू मौजूद रहे। शिविर में स्टेशनरी का पुण्यार्जन सोमचंद, संजीव जैन लकी परिवार द्वारा किया गया।

ग्रामीण अंचलों में हुआ शिविर का शुभारंभ

ललितपुर नगर के महरौनी, तालबेहट, सैदपुर जखोरा में शिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। जहां सांगानेर के विद्वान स्थानीय जैन समाज के पदाधिकारियों के संयोजन में शिक्षण कार्य शिविरार्थियों को करा रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page