समाचार

शिलान्यास : 12 फरवरी को होगा विद्यानन्द गुरुकुलम् का शिलान्यास समारोह 


विद्यानन्द गुरुकुलम् का शिलान्यास समारोह कार्यक्रम दिनांक 12 फरवरी 2023 को सुबह 10.00 बजे होगा। यह कार्यक्रम मुनि श्री 108 प्रज्ञसागर जी मुनिराज ससंघ के पावन सान्निध्य में आयोजित होगा।


नई दिल्ली। दिल्ली के प्रथम विद्यानन्द गुरुकुलम् का शिलान्यास समारोह कार्यक्रम दिनांक 12 फरवरी 2023 को सुबह 10.00 बजे होगा। समारोह नंगली पूना, खेड़ा कलां रोड स्थित ,नई दिल्ली अहिंसा भारती में होगा। यह कार्यक्रम श्वेत्पिच्छाचार्य श्री विद्यानन्द जी मुनिराज के अन्तेवासी पट्टशिष्य राष्ट्रगुरु परम्पराचार्य श्री 108 प्रज्ञसागर जी मुनिराज ससंघ के पावन सान्निध्य में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का आयोजन पीठाधीश श्री सुरेन्द्र कीर्ति स्वामी जी के निर्देशन में होगा। कार्यक्रम का आयोजक भगवान महावीर अहिंसा भारती ट्रस्ट (रजि.) है, जिसके परम संरक्षक श्री पवन जैन गोधा, श्री शरदराज जैन कासलीवाल, श्री ज्ञानचन्द जैन काला, श्री मनोज जैन छाबड़ा है। ट्रस्ट के संस्थापक सुभाष जैन, अध्यक्ष प्रियंक जैन, महामंत्री हर्ष जैन, कोषाध्यक्ष शुभम जैन, सहमंत्री आकाश जैन एवं अंशुल जैन है। कार्यक्रम संबंधी अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8287595961, 9582403008 पर संपर्क करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page