मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज में शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर वात्सल्य सेवा समिति द्वारा आयोजित शांतिनाथ महामंडल विधान एवं निर्वाण लाडू समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ हुआ। आगरा से पढ़िए, यह खबर…
आगरा। मारुति स्टेट स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर कलाकुंज में शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक के पावन अवसर पर वात्सल्य सेवा समिति द्वारा आयोजित शांतिनाथ महामंडल विधान एवं निर्वाण लाडू समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास के साथ हुआ। आयोजन पंडित अंकित जैन शास्त्री के निर्देशन में विधि-विधानपूर्वक कराया गया। शुक्रवार प्रातःकाल से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन प्रारंभ हो गया था। संपूर्ण जिनालय भगवान शांतिनाथ की आराधना, पूजन, अभिषेक एवं मंत्रोच्चार से भक्तिमय वातावरण में सराबोर दिखाई दिया। विधान के दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन होकर शांतिधारा एवं पूजन में सहभागी बने। वात्सल्य सेवा समिति के निर्देशन में शांतिनाथ महामंडल विधान अत्यंत भव्यता एवं धार्मिक वातावरण के मध्य हुआ। भगवान शांतिनाथ के जन्म, तप एवं मोक्ष कल्याणक को श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं आस्था के साथ मनाया। आयोजन के दौरान भजनों एवं जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।
निर्वाण लाडू श्रद्धापूर्वक अर्पित
इस अवसर पर भगवान शांतिनाथ का निर्वाण लाडू भी श्रद्धापूर्वक अर्पित किया गया। निर्वाण लाडू चढ़ाए जाने के समय श्रद्धालुओं ने भगवान के जयकारों के साथ भक्तिरस में डूबकर धर्म आराधना की। निर्वाण लाडू के दर्शन एवं पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस महोत्सव में महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर रश्मि जैन, रागिनी जैन, पुष्पा जैन, रिंकी जैन, अंजू जैन, मानवी जैन, सुमन जैन, बबीता जैन, रेखा जैन, चंचल जैन, ममता जैन, स्वीटी जैन, मीना जैन, सोमा जैन, मोहिनी जैन, अजय जैन, नरेंद्र जैन, मनोज जैन, दीपचंद जैन, राजा जैन, मयंक जैन एवं अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।













Add Comment