समाचार

पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के जन्मदिन पर सेवा कार्य: अंबाह सिविल अस्पताल में फल बिस्किट वितरित


मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर पटेल के जन्मदिन के अवसर पर अंबाह सिविल अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। अंबाह से पढ़िए, यह खबर…


अंबाह। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर पटेल के जन्मदिन के अवसर पर अंबाह सिविल अस्पताल में मरीजों और उनके परिजनों के बीच फल एवं बिस्किट वितरित किए गए। इस सेवा कार्य के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम मुरैना जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मधुराज तोमर के मार्गदर्शन में किया गया। इस दौरान अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। साथ ही मरीजों और उनके परिजनों को फल एवं बिस्किट वितरित कर उनके प्रति संवेदना और सहयोग का भाव व्यक्त किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कमलेश्वर पटेल हमेशा जनसेवा, सामाजिक सरोकार और आमजन के हितों के लिए समर्पित रहे हैं। उनके जन्मदिन पर इस प्रकार के सेवा कार्य आयोजित करना उनके विचारों और जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। इस अवसर पर एडवोकेट सूरज सखवार, पवन डंडोतिया, प्रेम सिंह, ब्रजकिशोर सखवार, गुड्डू डंडोतिया, विनोद आरोलिया और कविराजसिंह सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की कामना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page