समाचार

स्वस्तिभूषण माताजी और लक्ष्मीमति माताजी का विहार : ससंघ सिद्ध क्षेत्र सोनागिर की ओर बढ़ते कदम


परम पूज्य आर्यिका श्री 105 लक्ष्मीमति माता जी और परम पूज्य आर्यिका रत्न श्री 105 स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ का 12 मई को मंगलविहार डबरा से सैनिक स्कूल गोराघाट के लिए हुआ। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


डबरा। परम पूज्य आर्यिका श्री 105 लक्ष्मीमति माता जी और परम पूज्य आर्यिका रत्न श्री 105 स्वस्तिभूषण माताजी ससंघ का 12 मई को मंगलविहार डबरा से सैनिक स्कूल गोराघाट के लिए हुआ। संघ का रात्रि विश्राम सैनिक पब्लिक स्कूल में होगा। आज के मंगलविहार में जैनयुवा सेवा मण्डल मुरार के आशीष जैन, सचिन जैन, अंकुश जैन, महेंद्र जैन, राजकुमार जैन, ऋषभ जैन, मनीष जैन, मोहन जैन, पारस जैन, मुकुल जैन, सौरभ जैन, गौरव जैन, ऋत्विक जैन, अनुराग जैन, संयम जैन, यश जैन, सन्नी जैन, अभिषेक जैन, मडेन्द्र जैन, तन्मय जैन, अतुल जैन, पुष्पेंद्र जैन, नरेश जैन कैमरा वाले, जैन मिलन स्वतंत्र डबरा के क्षेत्रीय संयोजक वीर मनोज जैन एकांत, पूर्व अध्यक्ष वीर रितेश जैन, अध्यक्ष वीर राजू जैन कपड़े वाले, मंत्री वीर प्रेमचंद जैन एसबीआई, सह मंत्री वीर अमित जैन एमपी ऑनलाइन, वीर हेमंत जैन डायमंड वीर, शुभम जैन एलआईसी, डॉक्टर वीर नवीन जैन नयन, मुनि सेवा समिति डबरा के कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन जीतू रजियार वाले जीतू बाबा, आनंद जैन विक्की, राहुल जैन डायमंड, वीर देवेंद्र जैन देवू, अंकुर जैन, कपूर चंद जैन, अभिषेक जैन, आशू जैन करहैया वाले आदि उपस्थित रहे। महिला मंडल चौका लेकर पहुंचा। श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर समिति अध्यक्ष राजेंद्र जैन डबरा इलेक्ट्रॉनिक्स, मंत्री विजय जैन रजियार वाले दिनेश जैन बरैया चौका व्यवस्था लेकर पहुंचे।

ये हैं आगे के कार्यक्रम

13 मई को सुबह 5:00 बजे माता जी का ससंघ बिहार सैनिक पब्लिक स्कूल से 9 किलो मीटर आगे सोनागिर की ओर पीतांबरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के लिए होगा। इस दिन की आहारचर्या और रात्रि विश्राम पितांबरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में ही होगा। रविवार, 14 मई को पीतांबरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट से सोनागिर के लिए 6 किलोमीटर विहार सुबह 5:00 से सोनागिर के लिए होगा। इस दिन सुबह 7:00 बजे माताजी संघ का सोनागिर जी में मंगल प्रवेश होने जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page