समर्पण संस्थान ने पालीथिन के उपयोग को प्रतिबंधित करते हुए थैला के प्रचलन को बढ़ावा देने के उददेश्य से जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार के मुख्यातिथ्य में यह कार्यक्रम हुआ। जिसमें उन्होने उपस्थित लोगों को शपथ ग्रहण कराते हुए संकल्प दोहराया कि दैनिक प्रचलन में पालीथिन का उपयोग नहीं करेंगे और नहीं ही इसको बढ़ावा देंगे। ललितपुर से पढ़िए, यह खबर…
ललितपुर। समर्पण संस्थान ने पालीथिन के उपयोग को प्रतिबंधित करते हुए थैला के प्रचलन को बढ़ावा देने के उददेश्य से जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार के मुख्यातिथ्य में यह कार्यक्रम हुआ। जिसमें उन्होने उपस्थित लोगों को शपथ ग्रहण कराते हुए संकल्प दोहराया कि दैनिक प्रचलन में पालीथिन का उपयोग नहीं करेंगे और नहीं ही इसको बढ़ावा देंगे। उन्होंने पालीथिन के दुष्प्रभाव का जिक करते हुए व्यवहारिक जीवन में घातक बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ आजाद चौक पर राजीव पटवारी उपाध्यक्ष के संयोजन में हुआ। जिसमें संस्था के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार जैन ने कहा कि समर्पण सस्था का प्रयास है कि मानव जीवन को प्रभावित करने वाले बिंदुओं को चिन्हित कर उसको रोके और आम नागरिकों को इससे अवगत कराए। उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए पौधे लगाने एवं पालीथिन के प्रचलन रोकने के लिए नागरिकों से आगे आने को कहा।
नगर के प्रमुख आजाद चौक, सावरकर चौक, तालाबपुरा, सरायपुरा से घंटाघर आदि क्षेत्र में संस्था के पदाधिकारियों ने पालीथिन का उपयोग जीवन में न करने और थैला का प्रयोग करने आग्रह किया और आम नागरिकों को समर्पण की ओर से थैला वितरित किए। इस मौके पर प्रमुख रूप से लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, हरीश कपूर टीटू, अंकुर जैन शानू, मनोज जैन, सुधीर जैन मेडीकल, अक्षय अलया, अंकित सतभैया, सुशांत जैन गोल्डी, शैलेंद्र जैन बीटू, डॉ. विकास गुप्ता जीत, नयन जैन सतभैया, अविरल जैन, विजय पाल सिंह, दीपक जैन बाबी, मनचल जैन, अमित जैन यूनिक, दीपक नामदेव पटवारी, समय नामदेव, असलम खान आदि मौजूद रहे।













Add Comment