समाचार

अपेक्स बैंक प्रशासक महेंद्रसिंह यादव का अंबाह आगमन: जैन समाज ने किया स्वागत, जैन मंदिर में किए दर्शन


मध्यप्रदेश अपेक्स बैंक के प्रशासक कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त महेंद्रसिंह यादव के प्रथम नगर आगमन पर अंबाह में विभिन्न स्थानों पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इसी क्रम में वे चुंगी नाका जैन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महावीर स्वामी के दर्शन किए, मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच उनका विधिवत सम्मान किया गया। अंबाह से पढ़िए, यह खबर…


अंबाह। मध्यप्रदेश अपेक्स बैंक के प्रशासक कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त महेंद्रसिंह यादव के प्रथम नगर आगमन पर अंबाह में विभिन्न स्थानों पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इसी क्रम में वे चुंगी नाका जैन मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान महावीर स्वामी के दर्शन किए, मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण के बीच उनका विधिवत सम्मान किया गया। दर्शन के पश्चात श्री यादव ने मंदिर में उपस्थित जैन समाज के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों से सौहार्दपूर्ण भेंट की और समाज के धार्मिक और सामाजिक कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर में चल रही गतिविधियों की सराहना करते हुए समाज की एकजुटता की प्रशंसा की। इस अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप अंबाह की ओर से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया।

यादव का आत्मीय स्वागत 

कार्यक्रम में अमरचंद जैन, अजय जैन (पत्रकार), अध्यक्ष संतोष जैन, मंत्री विकास जैन, कोषाध्यक्ष लवली जैन उपस्थित रहे। इनमें कुलदीप जैन, अमित जैन टकसारी, सोनू जैन पैठे वाले, सोनू गोयल, पंकज जैन (पत्रकार), आकाश जैन, हिमांशु जैन, मनोज जैन, आशु जैन दूध वाले, कपिल जैन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महेंद्रसिंह यादव का पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। समाजजनों ने उनके आगमन को गौरवपूर्ण बताते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।

आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है

अपने संबोधन में महेंद्रसिंह यादव ने कहा कि भगवान महावीर स्वामी के अहिंसा, सत्य और करुणा के सिद्धांत आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक स्थलों पर आकर आत्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। कार्यक्रम का वातावरण धार्मिक, सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीयता से परिपूर्ण रहा। सभी ने उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page