मानवता नगर निवासी मेधावी छात्र रिशित भाईजी ने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे जैन समाज को गौरवान्वित किया है। रिशित की इस उपलब्धि पर परिवार सहित समाजजनों में हर्ष व्याप्त है। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। मानवता नगर निवासी मेधावी छात्र रिशित भाईजी ने देश की सबसे कठिन इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा, जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूरे जैन समाज को गौरवान्वित किया है। रिशित की इस उपलब्धि पर परिवार सहित समाजजनों में हर्ष व्याप्त है। रिशित ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस) में ऑल इंडिया रैंक 16,000 हासिल की है। इससे पहले संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन) में भी उन्होंने 97 परसेंटाइल के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। शैक्षणिक सत्र में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में भी रिशित ने 82 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा सिद्ध की है। लगातार कठिन परिश्रम और अनुशासन के दम पर रिशित ने यह मुकाम हासिल किया है।
पारिवारिक पृष्ठभूमि
रिशित, अविनाश भाईजी और रानू भाईजी के सुपुत्र हैं। परिवार मानवता नगर, इंदौर में निवासरत है। माता-पिता ने बताया कि रिशित शुरू से ही पढ़ाई के प्रति समर्पित रहा है। स्कूल और कोचिंग के साथ-साथ स्व-अध्ययन पर विशेष ध्यान देने से उसे यह सफलता मिली। रिशित की इस असाधारण उपलब्धि पर भाईजी परिवार सहित समस्त जैन समाज ने हर्ष व्यक्त किया है।
अन्य विद्यार्थियों को भी मिलेगी कड़ी मेहनत की प्रेरणा
समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि रिशित की सफलता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने रिशित को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद देते हुए शुभकामनाएं दीं। समाजजनों का कहना है कि जेईई जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफलता पाना हर छात्र का सपना होता है। रिशित ने यह सपना साकार कर दिखाया है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। जैन समाज ने रिशित के स्वर्णिम भविष्य की मंगलकामना करते हुए कहा कि वह आगे चलकर देश और समाज का नाम और ऊंचा करेगा।













Add Comment