समाचार

महामंत्र णमोकार का जाप अनुष्ठान भी हुआ : जैन तीर्थ सिहोनियां में नववर्ष पर हुए धार्मिक अनुष्ठान


जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र सिहोनियां जी में 2023 की विदाई एवं नववर्ष 2024 के आगमन पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र कमेटी द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर की रात्रि को महामंत्र णमोकार का जाप अनुष्ठान किया गया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। जैन तीर्थ अतिशय क्षेत्र सिहोनियां जी में 2023 की विदाई एवं नववर्ष 2024 के आगमन पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र कमेटी द्वारा नववर्ष की पूर्व संध्या पर 31 दिसंबर की रात्रि को महामंत्र णमोकार का जाप अनुष्ठान किया गया।संगीतमय णमोकार जाप्यानुष्ठान में क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारियों सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

सम्पूर्ण आभामंडल में महामंत्र णमोकार गुंजायमान था। महामंत्र णमोकर की आराधना के पश्चात जैन भजनों का कार्यक्रम रखा गया। संगीतमय जैन भजनों पर सभी लोग जिनेन्द्र प्रभु की भक्ति में लीन होकर नृत्य कर रहे थे। नववर्ष के आगमन पर भक्तों द्वारा श्री 1008 शांतिनाथ विधान का आयोजन किया गया, जिसमें इंद्र- इंद्राणी के रूप में जैन बंधु एवं महिलाएं हार एवं मुकुट आदि से सुसज्जित होकर भगवान शांतिनाथ की आराधना करते हुए विश्व शांति की कामना के साथ अर्घ्य समर्पित कर रही थीं। नववर्ष की प्रातः कालीन बेला में सभी उपस्थित महानुभावों द्वारा मूलनायक भगवान शांतिनाथ, कुंथनाथ और अरहनाथ भगवान के अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर मुरैना, अम्बाह, पोरसा सहित अनेकों स्थानों के जैन समुदाय के महानुभाव उपस्थित थे। सभी के आवास एवं भोजनादि की व्यवस्था क्षेत्र कमेटी द्वारा की गई थी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
6
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page