दिगंबर जैन समाज नेमी नगर के तत्वाधान में नेमी नगर जैन कॉलोनी में दिगम्बर जैन श्रमण संस्थान सांगानेर के माध्यम से वरिष्ठ जन हेतु धार्मिक शिविर की शुरुआत हुई। शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर मंगलाचरण एवं मंगल कलश की स्थापना के साथ हुआ। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन समाज नेमी नगर के तत्वाधान में नेमी नगर जैन कॉलोनी में दिगम्बर जैन श्रमण संस्थान सांगानेर के माध्यम से वरिष्ठ जन हेतु धार्मिक शिविर की शुरुआत हुई। शिविर का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर मंगलाचरण एवं मंगल कलश की स्थापना के साथ हुआ। पंडित राजेंद्र जैन शास्त्री तथा पंडित अरमान जैन शास्त्री के सानिध्य में दीप प्रज्वलन समाज अध्यक्ष कैलाश लुहाड़िया, महामंत्री गिरीश पाटोदी, सह मंत्री पवन गुना वाले, कौशल्या पतंगिया, महा समिति अध्यक्ष उर्मिला दोषी, शिविर संयोजक रेखा पतंगिया, प्रतिभा अजमेरा, निर्मला पाटोदी, श्वेता काला ने किया।
इसके बाद किरण बड़जात्या ने मंगलाचरण कर सभी का मन जीत लिया। दोनों पंडियों का स्वागत समाज के गणमान्य लोगों ने किया। मंगल कलश पुण्यार्जन के माध्यम से महिला महासमिति अध्यक्ष उर्मिला ललित दोषी ने मंत्रोचार के माध्यम से किया। समाज मंत्री गिरीश पाटोदी ने शिविर की आवश्यकता पर प्रकाश डाल सभी श्रावकों को शिविर में शामिल होने का निवेदन किया।
अध्यक्ष कैलाश लुहड़िया ने विद्वानों के बारे में जानकारी प्रदान कर सांगानेर संस्थान की विशेषता बताते हुए कहा कि यह नेमीनगर जैन सकल समाज का पुण्योदय है कि यह शिविर आधुनिकता लिये हुए यहां आयोजित हो रहा है। शिविर संयोजक रेखा पतंगिया ने शिविर के आयोजन पर समाज को धन्यवाद प्रेषित करते हुए समाज जनों से निवेदन करते हुए शिविर की विस्तृत जानकारी दी।













Add Comment