समाचार

क्षुल्लक गणेश प्रसाद जी वर्णी की जन्मस्थली पर बाल संस्कार केंद्र की स्थापना :  क्षुल्लक सहजानंद जी वर्णी की जन्मस्थली पर भी बनेगा स्मारक


वर्णी विकास सभा सागर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर वर्णी जन्मभूमि स्मारक वर्णीपुरम हंसेरा में बाल संस्कार केंद्र की स्थापना हुई। सागर से पढ़िए, मनीष जैन विद्यार्थी की यह खबर…


 सागर। वर्णी विकास सभा सागर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस एवं रंग पंचमी के अवसर पर वर्णी जन्मभूमि स्मारक वर्णीपुरम हंसेरा में बाल संस्कार केंद्र की स्थापना हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ.पीसी जैन सागर, ब्रह्मचारी विनीता दीदी डिप्टी कलेक्टर निवाड़ी, अपूर्वा सिंघई (चयनित सिविल जज छत्तीसगढ़) विशिष्ट अतिथि अरविंद जैन नागरिक आपूर्ति निगम, निशिकांत सिंघई जनपद पंचायत बटियागढ़, छत्रपाल सिंह सरपंच हंसेरा,कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सुरेंद्र कुमार जैन भगवां ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा फीता काटकर दीप प्रज्वलन कर किया मंगलाचरण संस्कार केंद्र के बच्चों द्वारा किया गया। स्वागत भाषण मुख्य संयोजक चंद्रेश शास्त्री भोपाल ने दिया। मंचासीन अतिथियों का सम्मान शॉल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। संचालन संयोजक मनीष विद्यार्थी ने किया । आभार महामंत्री कैलाश जैन टीला ने माना।

केंद्र की स्थापना होना गौरव की बात

प्राचार्य पीसी जैन ने कहा जिन्होंने देश भर में 100 से ज्यादा पाठशाला, महाविद्यालय, गुरुकुलों की स्थापना की। उनकी जन्मस्थली पर पहली बार वर्णी बाल संस्कार केंद्र की स्थापना होना गौरव की बात है। ब्र.विनीता जैन डिप्टी कलेक्टर निवाड़ी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं इस कार्यक्रम मैंने उपस्थिति देकर, मुझे बच्चों की संस्कार पाठशाला शुभारंभ में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। चयनित सिविल जज अपूर्वा सिंघई ने कहा कि मेरे दादा जी ने वर्णी जी द्वारा स्थापित विद्यालय अध्ययन किया और आज हमें उनकी जन्मस्थली पर बाल संस्कार केंद्र शुभारंभ करने का सौभाग्य मिला।

रंगपंचमी पर गुलाब लगाकर मिष्ठान वितरण किया

विकास सभा के महामंत्री कैलाश जैन टीला ने कहा कि इस स्मारक के बाद टुमटुमा पृथ्वीपुर में गणेश प्रसाद जी वर्णी के शिष्य क्षुल्लक सहजानंद जी वर्णी की जन्मस्थली पर भी स्मारक की स्थापना होगी। इन्होंने 500 से ज्यादा ग्रंथों की रचना की और यह कार्य जल्द ही प्रारंभ होगा। अंत में रंगपंचमी पर सभी को गुलाब लगाकर मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से करोड़ीलाल जैन बण्डा, विनोद जैन सौरई, डीके सराफ मड़ावरा, अजित जलज टीकमगढ़, विनोद जैन शास्त्री सौरई, बाल संस्कार केंद्र की शिक्षिका रुक्मणी उपस्थित रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page