समाचार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 30 महिलाओं का सम्मान : विभिन्न गतिविधियाँ, प्रेरणादायक कार्यक्रम हुए


श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। आगरा से पढ़िए, यह खबर…


आगरा। श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर सेक्टर 7 आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें इसमें मुख्य अतिथि डॉ. प्रीति जैन, डॉ. प्रीति सिंघई, बीना बैनाड़ा, मंडल अध्यक्ष राहुल जैन, माया जैन, विशिष्ट अतिथि रश्मि जैन, ममता जैन, शशि बैनाड़ा पूर्व पार्षद सुषमा जैन ने फीता कट कर उद्घाटन किया।दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। शांतिनाथ महिला मंडल एवं शांतिनाथ वधुलिका मंडल ने मंगलाचरण से शुरुआत की। महिला दिवस के उपलक्ष्य में शांतिनाथ महिला मंडल और वधुलिका मंडल ने आज विशेष समारोह में उन महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपनी मेहनत से समाज के सामने नई लकीर खींची है। 30 महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी महिलाओ को नारी शक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन उपासना जैन, हेमलता जैन ने किया।

मेहनत से हर चुनौती को जीता जा सकता है

उपासना जैन ने विचार व्यक्त किए कि नारी त्याग, ममता, साहस और आत्मबल का अद्भुत संगम है, जो हर परिस्थिति में समाज को नई दिशा देने की क्षमता रखती है। हर नारी अद्भुत, हर नारी अनुपम, इसी को ध्यान में रखते हुए आप जैसी महिलाएं समाज को सिखाती हैं कि कोई भी काम छोटा नहीं होता और मेहनत से हर चुनौती को जीता जा सकता है। आज की नारी शिक्षा से लेकर व्यापार तक हर मोर्चे पर अपनी प्रतिभा साबित कर रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के लिए विभिन्न गतिविधियाँ, प्रेरणादायक कार्यक्रम एवं लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया। जिसमें पुस्कार लकी ड्रॉ के दिए गए और महिलाओं ने अपने स्टॉल लगाए गए।

यह महिलाएं रही मौजूद

श्री शांतिनाथ महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना जैन, मंत्री हेमलता जैन, शुचि जैन, मीनू जैन, चंचल जैन, भारती जैन, शांतिनाथ वधुलिका मंडल की अध्यक्ष उपासना जैन, मंत्री रश्मि जैन, रजनी जैन, सुभी जैन, तुलसी जैन, रचना जैन, प्रगति जैन, शशि बैनाड़ा, चंद्रा जैन, बेबी जैन, सुनीता जैन, शिखा जैन, दीप्ति जैन, कुसुम जैन, सुनीता जैन महिला मंडल मौजूद थी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page