मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के सात विशिष्ट पत्रकारों को इस वर्ष “राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा प्रदान किया जा रहा है। प्रयागराज से पढ़िए, यह खबर…
प्रयागराज। मानवाधिकार संरक्षण एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले देशभर के सात विशिष्ट पत्रकारों को इस वर्ष “राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026” से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो द्वारा प्रदान किया जा रहा है। यह जानकारी संगठन के चेयरमैन आर.के. पाण्डेय एडवोकेट ने दी। उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से प्रतिवर्ष मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष मीडिया जगत से सात विशिष्ट पत्रकारों का चयन किया गया है।
सम्मान प्राप्त करने वाले पत्रकारों में सुभाष चंद्र पाण्डेय, प्रधान संपादक, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र दि ग्राम टुडे; मनोज कुमारमिश्र, प्रधान संपादक, सूरत सम्राट; भानु प्रताप सिंह, प्रधान संपादक, सत्ता निर्माण; वी.के. त्रिपाठी, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र कौटिल्य का भारत; वरिष्ठ पत्रकार राजीव सिंघई (ललितपुर); वरिष्ठ पत्रकार अभिषेक कुमार गुप्ता (प्रयागराज) तथा युवा पत्रकार जतिन चतुर्वेदी (प्रतापगढ़) शामिल हैं। चेयरमैन आर.के. पाण्डेय ने बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार गौरव रत्न सम्मान-2026 संगठन का वर्ष का सर्वाेच्च सम्मान है, जो समाज में सकारात्मक परिवर्तन एवं जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है। यह सम्मान समारोह आगामी 30 मई 2026 को प्रयागराज में आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सामाजिक, प्रशासनिक एवं मीडिया क्षेत्र से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।













Add Comment