समाचार

पुलक मंच ने अक्षय तृतीया पर्व मनाया : श्रद्धालुओं ने पिया इक्षु रस 


आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के आशीर्वाद से बुधवार को प्रातः 7 बजे से अक्षय तृतीया पर्व मनाया। इस अवसर पर लगभग 600 लोगों ने गन्ने का रस पिया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीता डिमापुर वाली द्वारा किया गया। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…


जयपुर। आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के आशीर्वाद से बुधवार को प्रातः 7 बजे से अक्षय तृतीया के पावन पर्व के अवसर पर पुलक मंच परिवार, गायत्री नगर जयपुर द्वारा गन्ने का रस श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, गायत्री नगर, महारानी फार्म के बाहर सभी श्रद्धालुओं को पिलाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगीता डिमापुर वाली द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलक मंच परिवार की ओर से अध्यक्ष मंजू जैन सेवावाले, महामंत्री रेखा झांझरी, महावीर सोनी, कोषाध्यक्ष सुरेश जैन, सीमा पाटोदी, अमित काला,अनीता बडजात्या, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन जयपुर, गुड्डी पाटनी, सरोज रमेश काला, विमला जैन संत ऊषा सेठी,भागचंद अरुणा दीवान आदि श्रेष्ठी उपस्थित थे।

मंदिर प्रबंध कारिणी समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा,मंत्री राजेश बोहरा,उपाध्यक्ष अरुण शाह, विजय सोगानी, संतोष गंगवाल,सुरेश लुहाडिया, प्रदीप बाकलीवाल, प्रदीप पाटनी, निर्मल सेठी, अनिल झांझरी, राजेंद्र सोगानी भी उपस्थित थे। महामंत्री रेखा झांझरी के अनुसार इस अवसर पर लगभग 600 लोगों ने गन्ने का रस पिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page