समाचार

प्राचार्य सीमा अरविंद जैन को ‘राष्ट्रीय अटल शिक्षा रत्न सम्मान: दिगंबर जैन समाज में खुशी की लहर


शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सीमा अरविंद जैन को ‘राष्ट्रीय अटल शिक्षा रत्न सम्मान 2024’ प्रदान किया गया। समाजजनों ने उन्हें बधाई दी है। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर सेवाओं के लिए दिया गया है। पढ़िए इंदौर से यह खबर…


इंदौर। शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सीमा अरविंद जैन को ‘राष्ट्रीय अटल शिक्षा रत्न सम्मान 2024’ से अलंकृत किया गया है। प्राचार्य सीमा जैन के सम्मानित होने से दिगंबर जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। यह सम्मान मिलने पर ईशान पत्रिका परिवार की ओर से बधाई दी गई। इस सम्मान से शिक्षा जगत, समाज और उनके मित्र समूह के सदस्यों में खुशी की लहर है। समाजजन अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। शारदा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य सीमा जैन को यह सम्मान उनके शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। सभी समाजजनों ने इसकी अनुमोदना की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page