समाचार

अमर जवान स्मारक की छवि भेंट की: प्रदेश भाजपा महामंत्री गौरव रणधिवे को जानकारी दी 


पातालपानी स्थित अहिंसा पर्वत पर निर्मित अमर जवान स्मारक की यादगार फोटो प्रति नवनियुक्त प्रदेश भाजपा महामंत्री गौरव रणधिवे को भेंट की। अमर जवान स्मारक का निर्माण किसी निजी व्यक्ति द्वारा अपनी निजी भूमि पर प्रथम बार अपने निज धन से कराया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। पातालपानी स्थित अहिंसा पर्वत पर निर्मित अमर जवान स्मारक की यादगार फोटो प्रति नवनियुक्त प्रदेश भाजपा महामंत्री गौरव रणधिवे को भेंट करते हुए स्मारक के निर्माता पर्यावरणविद् पत्रकार अशोक मेहता एवं शांता भामावत, भंवरलाल कास्वा, पुखराज लसोड हेमंत जैन और सुनील पटवा राजेश जैन दद्दू ने कहा कि अमर जवान स्मारक का निर्माण निजी व्यक्ति द्वारा अपनी निजी भूमि पर प्रथम बार अपने निज धन से कराया गया। दद्दू ने बताया कि अमर जवान स्मारक का लोकार्पण 10 नवंबर को रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल संधू जी और ब्रिगेडियर संजीव के कर कमल से भव्य रूप से समारोहित किया गया था।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page