समाचार

तीर्थयात्रियों का तिलक बंधन सम्मान किया: नेमि-गिरनार यात्रा पर भिंड से जा रहे हैं श्रद्धालु


2 जुलाई को श्री 1008 नेमिनाथ भगवान के निर्वाण महोत्सव के उपलक्ष्य में भिंड से गिरनार तीर्थ यात्रा पर जाने वाले लगभग 300 तीर्थ यात्रियों का तिलक बंधन पचरंगी फट पहनाकर सम्मान किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। सकल दिगंबर जैन समाज के आर्थिक सहयोग से इतिहास में पहली बार एक साथ तीर्थ क्षेत्र गिरनार गुजरात जा रही पांच बसों के तीर्थ यात्रियों का तिलक बंधन सम्मान समारोह कार्यक्रम श्री चौताले मंदिर बताशा बाजार में रखा गया। इस सम्मान समारोह के साथ ही प्रत्येक बस के एक-एक संघपति बनाकर उनका भी सम्मान किया गया। यात्रा कार्यक्रम में आयोजक सकल दिगंबर जैन समाज भिंड, कार्यक्रम संयोजक गुरु सेवा परिवार, अहिंसा ग्रुप एवं बस व्यवस्था में अर्थव्यवस्था से सहयोग करने वाली महिला मंडल मंदिर की महिला टीम, साथ ही भिंड सकल दिगंबर समाज के सहयोग से जाने वाली पांच बस के अलग-अलग संघपति बनाकर तीर्थ यात्रा की व्यवस्था सौंपी गईं।

वहीं कार्यक्रम में उपस्थित शंकर जैन, पत्रकार रविंद्र जैन, सुशील जैन, लाली जैन, अलका मारवाड़ी, संगीता पवैया, नीलम राजीव रानीपुर,मिजी लाल जैन, सीमा जैन, दीप जैन, रवि सिंह के नेताजी, नीरज जैन, पुजारी विवेक जैन मोदी आदि समाज के लोग उपस्थित थे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
5
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page