समाचार

परवार सभा के चुनाव में परिवर्तन पैनल विजयी रहा : विकास पैनल की हार से उपजे सवाल 


परवार सभा के चुनाव में परिवर्तन पैनल विजयी रहा। विकास पैनल के पदाधिकारियों को हार का सामना करना पड़ा। समाजजनों ने विजयी पैनल के पदाधिकारियों को बधाइयां दी है। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। जैसे कि संभावना थी कि दिगंबर जैन परवार सभा की कार्यशैली में परिवर्तन होगा। इसलिए सोमवार को हुए चुनाव में पूरी परिवर्तन पैनल के सभी प्रत्याशियों की साफ-सुथरी छवि होने से वे भारी बहुमत से विजयी हुए। राजेश जैन दद्दू ने कहा कि विकास पैनल के कुछ प्रत्याशियों को उनका अहम ले डूबा तो कुछ की करतूतों के कारण उनकी लोकप्रियता में कमी आने और छवि खराब होने से पैनल के अन्य प्रत्याशियों को भी हार का सामना करना पड़ा।

परिवर्तन पैनल के प्रमुख राकेश जैन चेतक प्रदीप बल्ला अनिल जैन को सतीश डबडेरा, डीके जैन देवेंद्र जैन, हेमंत मोदी और पैनल के सभी 10 विजयी प्रत्याशियों को नगर के वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. जैनेंद्र जैन, राजीव जैन, बंटी, राजेश लारेल, कैलाश जैन, केएस सुदीप जैन, भूपेंद्र जैन, कमल जैन चैलेजंर एवं परवार समाज महिला संगठन की मुक्ता जैन सीमा रावत आदि ने बधाई दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
1
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page