समाचार

भगवान् नेमिनाथ और भगवान् महावीर का पंचामृत अभिषेक किया : शिविर में दी जा रही पूजन और धार्मिक क्रियाओं की शिक्षा


श्री सदर बाजार स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को भगवान् महावीर स्वामी का 2552 वां निर्वाण महोत्सव नेमिनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


खैरवाड़ा। श्री सदर बाजार स्थित नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को भगवान् महावीर स्वामी का 2552 वां निर्वाण महोत्सव नेमिनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। दिगम्बर दशा हुमड़ समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया और चातुर्मास कमेटी के अध्यक्ष नरेन्द्र पंचोली ने बताया कि मंगलवार को प्रातः 7.15 आर्यिका अनघमति माताजी एवं क्षुल्लिका समभाव मति माताजी के सानिध्य में भगवान् नेमिनाथ और भगवान् महावीर स्वामी का पंचामृत अभिषेक कर शांतिधारा की गई। उसके बाद पूजा की गई। पूजा के बाद निर्वाण कांड पढकर निर्वाण लाडू चढाया गया। पंचामृत अभिषेक का सौभाग्य राजेन्द्र शाह ( राजहंस) परिवार को, शांतिधारा का सौभाग्य समाज अध्यक्ष विरेन्द्र वखारिया परिवार को और निर्वाण लाडु चढ़ाने का सौभाग्य श्रवण पंचोली परिवार को प्राप्त हुआ।

समाज के मंत्री पंकज शाह और चातुर्मास कमेटी के मंत्री कुलदीप शाह ने बताया कि निर्वाण लाडू चढ़ाने के बाद माताजी का प्रवचन हुआ। उसके बाद माताजी ससंघ की आहार चर्या हुई। नेमिनाथ मंदिर में आर्यिका सुप्रज्ञमति माताजी ससंघ के सानिध्य में 10 अक्टूबर से छोटे से बड़ों तक का शिविर चल रहा है। उसमें प्रातः जैन धर्म पर आधारित जैन भूगोल पढ़ाया और विस्तार से सिखाया जाता है। दोपहर में छोटे बच्चों को पूजन सिखाया जाता है, उसके बाद बड़ों को छहढाला पढ़ाया जाता है। शाम को सभी को प्राकृत भाषा सिखाई जाती है। दो दिन पूर्व छोटे बच्चों की प्राकृत भाषा पर परीक्षा ली गई। परीक्षा में 25 बच्चों ने भाग लिया। तीन बच्चों को प्रथम आने पर समाज की और से उपहार दिया गया। शेष बच्चों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page