भगवान महावीर धर्मस्थल में श्री सूर्य पहाड़ तीर्थ क्षेत्र के पंचकल्याणक बावत चल रही अफवाहों के दृष्टिगत श्री दिगम्बर जैन पंचायत की कार्यकारिणी मीटिंग में सर्व सम्मति से पुनः इस निर्णय के साथ पुष्टि की गई कि गुवाहाटी विराजित आचार्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव पूर्व निर्धारित समयानुसार होगा। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
गुवाहाटी। भगवान महावीर धर्मस्थल में श्री सूर्य पहाड़ तीर्थ क्षेत्र के पंचकल्याणक बावत चल रही अफवाहों के दृष्टिगत श्री दिगम्बर जैन पंचायत की कार्यकारिणी मीटिंग में सर्व सम्मति से पुनः इस निर्णय के साथ पुष्टि की गई कि गुवाहाटी विराजित आचार्य 108 श्री प्रमुख सागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव पूर्व निर्धारित समयानुसार यानी आगामी 26 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक संपन्न किया जाएगा।
मीटिंग में इस स्वीकृति के साथ इस निर्णय की पुष्टि भी की गई कि गत श्री सूर्य पहाड़ विकास समिति की सभा में सर्व सम्मति से लिए गए निर्णयानुसार कि श्री दिगम्बर जैन पंचायत, गुवाहाटी के तत्वावधान में असम की राजधानी गुवाहाटी की पुण्य धरा पर समग्र पूर्वोत्तर दिगम्बर जैन समाज की ओर से यह पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पूर्वोत्तर की सकल दिगम्बर जैन समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। अंत में यह मीटिंग इस निर्णय के साथ संपन्न की गई कि सूर्य पहाड़ विकास समिति का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्वोत्तर का दौरा सभी समाजों को अग्रिम सूचना के साथ करेगा।













Add Comment