समाचार

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में बीड़ी वाला परिवार बनेगा सौधर्म इंद्र

इंदौर.राजेश जैन दद्दू । समवशरण मंदिर, कंचन बाग में विराजमान होने वाली शांतिनाथ भगवान की विश्व की सबसे बड़ी स्फटिक मणि की प्रतिमा के आगामी 30 नवंबर से 5 दिसंबर तक होने वाले पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के पात्रों का चयन मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में संपन्न हुआ। महोत्सव के मुख्य पात्र सौधर्म इंद्र एवं इंद्राणी बीड़ी वाला परिवार के विकास जैन एवं सोनल जैन बनेंगे। कुबेर इंद्र-इंद्राणी बनने का सौभाग्य रजनीकांत स्वाति गांधी ने प्राप्त किया। मुख्य महायज्ञ नायक बनने का सौभाग्य क्षुल्लक सुब्रतसागर परिवार के मनोज कुमार, मुकेश कुमार बाकलीवाल ने प्राप्त किया।

अन्य पात्रों का चयन भी प्रतिष्ठाचार्य पंडित प्रदीप जैन के निर्देशन में बोलियों के माध्यम से किया गया। संजय गंगवाल ने नेमी कुमार एवं अतिशय राजेश जैन दद्दू ने श्रीकृष्ण बनने का सौभाग्य अर्जित किया। स्फटिक मणि की प्रतिमा प्रदाता एवं विराजमान कर्ता पुण्यार्जक आजाद कुमार, रवि देवी जैन बीडी वाला परिवार एवं सीए अशोक ममता जैन खासगीवाला हैं। वेदी निर्माण का सौभाग्य अरुण योगेंद्र सेठी आनंद भवन ने प्राप्त किया। इस अवसर पर मुनि श्री आदित्यसागर जी महाराज ने महोत्सव में बनने वाले सभी पात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि इस पंचम काल में चतुर्थ काल में बने भगवान के पंचकल्याणक संपन्न करने के लिए बने सभी पात्र पुण्यशाली एवं सौभाग्यशाली हैं।

इस पंच कल्याणक के माध्यम से प्रतिष्ठित होकर समवशरण मंदिर में विराजमान होने वाली स्फटिक मणि की प्रतिमा से धर्म की प्रभावना होगी और जिन शासन का नाम अमर होगा। इससे इंदौर नगर का गौरव भी बढ़ेगा। धर्म सभा को मुनिश्री अप्रमित सागर जी, पंडित रतनलाल जी शास्त्री एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी के गृहस्थ जीवन की बहन ब्रह्मचारिणी स्वर्णा दीदी ने भी संबोधित किया। समारोह में राजकुमार पाटोदी, डॉक्टर जैनेंद्र जैन, कमलेश कासलीवाल, देवेंद्र सेठी सहित समाज के गणमान्य उपस्थित थे। संचालन हंसमुख गांधी ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page