समाचार

ऑप्टोमेट्री स्टूडेंट्स ने समझीं लैंस निर्माण की बारीकियां : स्टूडेंट्स ने कार्ल ज़ाइस लेंस लैब दिल्ली का किया औद्योगिक भ्रमण 


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के ऑप्टोमेट्री थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स ने कार्ल ज़ाइस लेंस लैब दिल्ली का औद्योगिक भ्रमण किया। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो. श्यामसुंदर भाटिया की यह रिपोर्ट…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के ऑप्टोमेट्री थर्ड ईयर के स्टूडेंट्स ने कार्ल ज़ाइस लेंस लैब दिल्ली का औद्योगिक भ्रमण किया। कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल के प्रिंसिपल प्रो. नवनीत कुमार ने बताया, इस औद्योगिक भ्रमण से स्टूडेंट्स को न केवल लैंस निर्माण की तकनीकी प्रक्रियाओं की बारीकियां समझीं। लैब के एक्सपर्ट विख्यात सिंह ने स्टूडेंट्स को बताया, प्रत्येक लैंस के निर्माण में क्वालिटी कंट्रोल अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। हर चरण पर लैंस की जांच की जाती है ताकि पॉवर, मोटाई, पारदर्शिता और फिनिशिंग में कोई त्रुटि न रहे। आधुनिक लैब में स्वचालित मशीनों और कंप्यूटर आधारित तकनीकों का उपयोग किया जाता है, जिससे सटीकता और गुणवत्ता सुनिश्चित होती है। एक्सपर्ट ने प्रत्येक चरण की तकनीकी बारीकियों को सरल भाषा में समझाते हुए छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए। विजिट में फैकल्टीज़ शिवम पांडेय और विवेचना के साथ 45 छात्र-छात्राएं शामिल रहे।

ऐसे होता है लैंस निर्माण

लैंस निर्माण की शुरुआत कच्चे ब्लैंक से होती है, जिसे विशेष मशीनों की सहायता से आवश्यक पॉवर के अनुसार तैयार किया जाता है। सर्फेसिंग प्रक्रिया में लैंस की सतह को आकार दिया जाता है। इसके बाद ग्राइंडिंग करके अधिक सटीक रूप दिया जाता है। पॉलिशिंग से लैंस की सतह को चिकना और पारदर्शी बनाया जाता है, ताकि दृष्टि स्पष्ट हो सके। लैंस पर एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग, हार्ड कोटिंग और यूवी प्रोटेक्शन कोटिंग की जाती हैं, जो लैंस की गुणवत्ता और उपयोगिता को बढ़ाती हैं। अंत में एजिंग प्रक्रिया में लैंस को फ्रेम के आकार के अनुसार काटा और फिट किया जाता है। सिंगल विज़न लैंस एक ही पावर के होते हैं और सामान्य दृष्टि दोष जैसे मायोपिया या हाइपरोपिया के लिए उपयोग किए जाते हैं। बाइफोकल लैंस में दो अलग-अलग पावर होती हैं, जिससे व्यक्ति दूर और पास दोनों दूरी पर स्पष्ट देख सकता है। प्रोग्रेसिव लैंस आधुनिक लेंस होते हैं, जिनमें बिना किसी स्पष्ट रेखा के दूर, मध्य और पास की दृष्टि के लिए अलग-अलग पॉवर क्रमिक रूप से मिलती है, जिससे दृष्टि अधिक प्राकृतिक महसूस होती है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page