समाचार

प्रचार और जागरूकता से ही मूक प्राणियों को मिलेगा आसरा : पौधरोपण और गर्मी में सकोरे लगाकर जीवदया का संदेश देने की अपील 


जीवदया की भावना के साथ पंछियों एवं मूक प्राणियों को पानी के सकोरे का अपना आयोजन इस कार्य की जरूरत में ’समुद्र में एक बूंद के समान है लेकिन, इस कार्य में जितना अपन कर सकते हैं। उसके अलावा कार्यक्रम के प्रभाव से जागरूकता लाना बड़ा कार्य हो जाता है। राष्ट्रीय खंडेलवाल सरावगी दिगंबर जैन संगठन एवं महिला संगठन के संस्थापक संदीप शीतल पहाड़िया ने यह बात कही। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। जीवदया की भावना के साथ पंछियों एवं मूक प्राणियों को पानी के सकोरे का अपना आयोजन इस कार्य की जरूरत में ’समुद्र में एक बूंद के समान है लेकिन, इस कार्य में जितना अपन कर सकते हैं। उसके अलावा कार्यक्रम के प्रभाव से जागरूकता लाना बड़ा कार्य हो जाता है। राष्ट्रीय खंडेलवाल सरावगी दिगम्बर जैन संगठन एवं महिला संगठन के संस्थापक संदीप शीतल पहाड़िया ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इन सेवा कार्यों और आयोजन का प्रचार करे, जिससे शहर की दूसरी संस्था भी प्रेरित हो और ’व्यक्तिगत रूप से सभी जागरूक हो क्योंकि, यह 100 प्रतिशत सत्य है कि अनगिनत जीव गर्मी में प्यास से मर जाते है और हमें सिर्फ सकोरे वितरण करके या अपने घर पर पानी भर कर ही संतुष्ट नहीं होना है बल्कि जहां जीव जंतु का वास है वहां भी अगर हम कुछ व्यवस्था कर सके तो अति उत्तम होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने और ग्लोबल वार्मिंग से बचने के लिए नीम, पीपल, बरगद के पौधे जहां भी जरूरत हो लगाएं और जीवों के लिए जितना अपन कर सकते हो अवश्य कीजिए क्योंकि, यह हमारी जवाबदारी है। सही मायने में पुण्य का संचय यही से होगा। उन्होंने आह्वान किया कि आइए सभी मिलकर इस पुनीत कार्य को महावीर भगवान के मूल मंत्र को सार्थक करे। यह सिर्फ एक आयोजन नहीं है। यह हमारे जीवन का मूलमंत्र है।

 मंदिरों में जाकर सकोरे वितरण किए      

सेवा कार्य की श्रृंखला में सर्वप्रथम कनाडिया रोड मंदिर, तिलक नगर मंदिर, गोयल नगर मंदिर, उदय नगर मंदिर में सकोरे वितरण सुबह के अभिषेक, पूजन, दर्शन करने आए हुए परिवारों के बीच हुआ। साथ ही सबसे अपील भी की गई कि जहां जरूरत हो इस क्षेत्र में सेवा करे। मूक प्राणियों प्यासे भटक रहे हैं। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि जहां वह रहते है। हम वहां जल की पर्याप्त व्यवस्था करने का मिलजुल कर प्रयास करे।

संस्थापक संदीप शीतल पहाड़िया ने बताया कि संगठन से 1200 परिवार जुड़े हैं और उसमें से ही क्षेत्रीय रूप से संयोजक और स्थानीय समाज के साथ यह कार्य को कर रहे हैं। आज इन मंदिरों में रेखा बाकलीवाल, आभा गंगवाल, दीपाली पाटनी, दीपाली सोगानी, विशाल विली काला, ऊषा सुनील गंगवाल, अनुबाला अनिल सेठी, संगीता छाबड़ा, रीता बडजात्या, निर्मला सोनी एवं समाज जन राष्ट्रीय खंडेलवाल सरावगी दिगंबर जैन महिला संगठन की अध्यक्ष ज्योति संजय सेठी ने सभी संयोजकों का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page