विश्व णमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित श्री महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर में एक घंटे का अखंड जाप हुआ। बड़ी संख्या में श्रावक और श्राविकाओं ने प्रातः 8 से 9 बजे तक णमोकार महामंत्र का पाठ किया। धरियावद से श्रीफल साथी अशोक जेतावत की यह रिपोर्ट…
धरियावद। विश्व णमोकार महामंत्र दिवस के अवसर पर गुरुवार को नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित श्री महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर में एक घंटे का अखंड जाप हुआ। बड़ी संख्या में श्रावक और श्राविकाओं ने प्रातः 8 से 9 बजे तक णमोकार महामंत्र का पाठ किया। मंदिरजी में पहले प्रातः जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक, शांति धारा, नित्य नियम पूजन के बाद विश्व शांति हेतु णमोकार महामंत्र का सामूहिक अखंड जाप किया गया। इस अवसर पर दिगंबर जैन दसा नरसिंहपुरा समाज धरियावद के अध्यक्ष अरविंद पचोरी, महामंत्री सूर्य प्रकाश बोहरा, संरक्षक सागर मल बोहरा, सेठ दिनेश कुमार जैकणावत, महावीर युवा मंच के अध्यक्ष विशाल किकावत, उपाध्यक्ष सचिन वक्तावत, उत्तम सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष पुष्कर राज जैन, श्रीफल जैन न्यूज के अशोक कुमार जेतावत, गुणपाल पटवा, सुरेश पचोरी, दिलीप जैन, महावीर वणावत, महासभा महिला महामंत्री अनिता वणावत, त्रिशला मंडल, णमोकार ग्रुप सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सदस्यों ने प्रभावना वितरण में सहयोग प्रदान किया
कार्यक्रम के समापन पर सूर्य प्रकाश मांगी लाल बोहरा परिवार द्वारा प्रभावना वितरित की गई। महावीर युवा मंच के सदस्यों ने प्रभावना वितरण में सहयोग प्रदान किया। दिगंबर जैन समाज के अशोक कुमार जेतावत ने बताया कि पिछले वर्ष 9 अप्रैल 2025 को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) द्वारा दुनिया के 108 देशों में एक साथ बड़े स्तर पर विश्व णमोकार दिवस का आयोजन किया था। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में राष्ट्र स्तरीय आयोजन हुआ था। इसी तर्ज पर इस वर्ष भी 9 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व शांति के लिए प्रातः 8 से 9 बजे तक एक साथ णमोकार महामंत्र का जाप किया गया।













Add Comment