18000 दशा हुमड समाज के अध्यक्ष दिनेश खोडनिया, मुख्य कार्यकारिणी युवा महासभा, महिला महासभा के पदाधिकारी ऋषभ जैन, रीता सेठ, कल्पित कोठारी, शिक्षा प्रभारी विनोद दोसी, कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन आदि का आगमन हुआ। इस अवसर पर नौगामा दिगंबर जैन समाज ने पगड़ी और माला तथा दुपट्टा पहनाकर बहुमान किया। नोगामा से पढ़िए, सुरेशचंद्र गांधी की यह रिपोट…
नोगामा। 18000 दशा हुमड समाज के अध्यक्ष दिनेश खोडनिया, मुख्य कार्यकारिणी युवा महासभा, महिला महासभा के पदाधिकारी ऋषभ जैन, रीता सेठ, कल्पित कोठारी, शिक्षा प्रभारी विनोद दोसी, कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन आदि का आगमन हुआ। इस अवसर पर नौगामा दिगंबर जैन समाज ने पगड़ी और माला तथा दुपट्टा पहनाकर बहुमान किया। इस अवसर पर समाज के विकास और सुधार की ओर एक मजबूत कदम के तहत अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्य गांव-गांव जाएंगे और जागरूकता फैलाएंगे। दशा हुमड समाज को आगे बढ़ाएंगे।
एकता, शिक्षा और संस्कार का संकल्प लिए हुए समाज में सुधार, सामूहिक विवाह, जैन का विद्यार्थी जैन की स्कूल में, समाज में तलाक संबंधित कुरीतियां, दिन में भोजन दिन में शादी, प्री-वेडिंग फुहड़ता बंद करना, महिला सशक्तिकरण संस्कार शिविरों का आयोजन एवं स्थानीय समाज के नए सुझाव पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जैन समाज अध्यक्ष विपुल पंचोरी, संजय गांधी, नवयुग मंडल अध्यक्ष मुकेश गांधी दानमल गांधी, महासचिव श्रीपाल नानावटी, मनीषा नानावटी, दीपक पंचोली, आदि ने अपने विचार रखे। संचालन विधानाचार्य रमेशचंद्र गांधी ने किया।













Add Comment