समाचार

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह: राष्ट्रीय और प्रादेशिक पदाधिकारियों ने ली शपथ 


दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का शपथ अनुष्ठान पर्व रविवार को श्री राजाराम रिसोर्ट में हुआ। इसमें प्रदेश भर के पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में पहली केबिनेट बैठक हुई। इसमें पदाधिकारियों ने सुझाव व्यक्त किए। उज्जैन से पढ़िए राजेश जैन दद्दू की यह खबर…


उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन का शपथ अनुष्ठान पर्व रविवार को श्री राजाराम रिसोर्ट में प्रदेश भर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उज्जैन-आलोट के सांसद अनिल फिरोजिया, उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा एवं फेडरेशन सदस्य मौजूद रहे। समारोह में प्रमुख अतिथि फेडरेशन शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राष्ट्रीय महासचिव विपुल बांझल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अतुल बिलाला, अमित कासलीवाल, सुशील पांड्या मौजूद रहे। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्नेहलता श्रवण सोगानी, दीप प्रज्ज्वलन कर्ता डॉ.सीके ललिता कासलीवाल थे। संचालन जंबू धवल एवं प्रियंका विनायका ने किया। स्वागत भाषण उज्जैनी मेन ग्रुप के अध्यक्ष प्रदीप पांड्या ने दिया। शपथ अधिकारी हंसमुख गांधी ने फेडरेशन के 400 राष्ट्रीय पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई।

इन पदाधिकारियों को भी दिलवाई शपथ 

इसमें उज्जैन के देवेंद्र कांसल को राष्ट्रीय अध्यक्ष, विनय जैन जबलपुर को राष्ट्रीय महासचिव एवं उज्जैन के अश्विन कासलीवाल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं नवीन जैन को उज्जैन रीजन अध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई। ग्रुप के साथी जंबू नीता धवल, वीरबाला कासलीवाल स्नेहलता सोगानी, ललिता कासलीवाल, प्रदीप झांझरी, नितिन डोसी, दिलीप सोगानी, संजय जैन दादा, विपिन पाटनी, प्रशांत जैन एवं आशीष कासलीवाल ने भी शपथ ग्रहण की। समारोह के पूर्व ग्रुप के युवा साथियों ने बहुत ही शानदार वेशभूषा के साथ सभी अतिथियों का ढोल-धमाके के स्वागत किया। कार्यक्रम में ग्रुप के सचिव अनिल जैन सीमेंट ने आभार माना। भोजन अवकाश के बाद प्रथम कैबिनेट मीटिंग राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कांसल की अध्यक्षता में हुई। इसमें अनेक पदाधिकारियों ने सुझाव व्यक्त किए। कैबिनेट मीटिंग में मेन ग्रुप की ओर से सभी को फोल्डर दिए गए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page