चंद्र नगर स्थित श्री 1008 पद्मप्रभ जिनालय (नवीन जिनालय) में गुरुवार को पद्मप्रभ भगवान का निर्वाण लाडू महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं दिव्य वातावरण में हुआ। यह आयोजन जिनालय में पहली बार किया गया। फिरोजाबाद से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट…
फिरोजाबाद। चंद्र नगर स्थित श्री 1008 पद्मप्रभ जिनालय (नवीन जिनालय) में गुरुवार को पद्मप्रभ भगवान का निर्वाण लाडू महोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं दिव्य वातावरण में हुआ। यह आयोजन जिनालय में पहली बार किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया। प्रातः 9 बजे से प्रारंभ हुए इस पावन धार्मिक कार्यक्रम में विशेष आकर्षण के रूप में तीन विशेष निर्वाण लाडू सम्यक दर्शन, सम्यक ज्ञान एवं सम्यक चरित्र के प्रतीक स्वरूप बोली के माध्यम से संपन्न कराए गए। निर्वाण लाडू की बोली का सौभाग्य मोहित जैन एवं रितिका जैन (कटरा वाले) को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की आध्यात्मिक शोभा को और अधिक बढ़ाते हुए आगरा से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक विवेक जैन ने अपने भावपूर्ण भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं विधानाचार्य अनुराग जैन (आगरा) के सान्निध्य में सभी धार्मिक विधियां संपन्न हुईं।
इनकी उपस्थिति रही गरिमामयी
इस अवसर पर समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। जिनमें विमलेशकुमार जैन सिंघई, दिनेशचन्द्र जैन (मामा स्वीट्स), कुलदीप जैन, दिलीप जैन, महेश चंद जैन पप्पू, प्रवीणकुमार जैन, मनीष जैन, अजयकुमार जैन, हर्ष जैन, एडवोकेट रवीश जैन, नीतेश जैन, रॉबिल जैन, शशांक जैन उपस्थित रहे। आयोजकों द्वारा सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि सभी के सामूहिक सहयोग एवं भक्ति भाव से यह आयोजन ऐतिहासिक बन सका।













Add Comment