समाचार

आगरा में मानस्तंभ शिलान्यास समारोह: अतिशय क्षेत्र श्री 1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पीर कल्याणी नसिया में आयोजन

आगरा दिगंबर जैन परिषद के तत्वावधान में मानस्तंभ शिलान्यास समारोह का आयोजन किया गया । जिसमें ने बाल ब्रह्मचारी राकेश जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मानस्तंभ शिलान्यास की मांगलिक क्रिया संपन्न की । इस अवसर पर आगरा दिगंबर जैन के पदाधिकारियों ने सौभाग्यशाली कर्ता परिवार का स्वागत सम्मान किया ।

इसके साथ ही आगरा दिगंबर जैन परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने मुनिसंघ के चरणो में श्रीफल भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया । इस कार्यक्रम का संचालन मनोज बाकलीवाल द्वारा किया गया । मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनि श्री अजित सागर जी महाराज ससंघ का मानस्तंभ शिलान्यास समारोह संपन्न कराने के पश्चात दोपहर:3:00 बजे मंगल विहार कर्मयोगी जैन मंदिर के लिए हो गया|

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा नगर के मेयर श्री नवीन जैन जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में ये गणमान्य लोग रहे उपस्थित
आगरा दिगंबर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद जैन, सुनील जैन ठेकेदार राकेश जैन परदे वाले,प्रदीप जैन पीएनसी डॉ जितेंद्र जैन राजेंद्र जैन एडवोकेट पवन जैन चांदी वाले,हीरालाल बैनाड़ा निर्मल मौठया,राजकुमार गुड्डू मुकेश रपरिया,अंकेश जैन,शुभम जैन मीडिया प्रभारी, विमल जैन, दीपक जैन समस्त आगरा सकल दिगंबर जैन समाज के लोग उपस्थित रहे ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page