समाचार

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी को फेडरेशन का कार्यभार सौंपा: महावीर कीर्ति स्तंभ इंदौर पर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ


श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी को विधिवत कार्यालय शुभारंभ कर कार्यभार सौंपा गया। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। श्री दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी को विधिवत कार्यालय शुभारंभ कर कार्यभार सौंपा गया। फेडरेशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, हेमचंद झांझरी, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, महामंत्री बाहुबली पांड्या, सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महामंत्री सुशील पांड्या राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अश्विन जैन कासलीवाल उज्जैन आदि पदाधिकारी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। सभी ने कहा कि श्री मनोहर झांझरी फेडरेशन की स्थापना से लेकर आज तक साफ, स्वच्छ एवं निर्विवाद छवि के व्यक्तित्व हैं। आपकी सरल सौम्यता जग जाहिर है। कार्यभार संभालने के पूर्व ही आपने फेडरेशन के कार्यों को करना प्रारंभ कर दिया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी ने कहा कि जैन रत्न स्वर की प्रदीपकुमार सिंह कासलीवाल द्वारा स्थापित फेडरेशन आज समाज में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।

पुष्पा कासलीवाल का में सदैव ऋणी रहूंगा, जो उन्होंने मुझे यह कार्य यह कार्यभार सौंपा है। आप लोगों के सहयोग एवं स्नेह से ही फेडरेशन के कार्यों को आगे बढ़ाना है। गुरुवार को महावीर कीर्ति स्तंभ इंदौर पर कार्यालय का विधिवत शुभारंभ एवं मनोहर झांझरी को कार्यभार सौंपा गया। इस अवसर पर सतीश जैन, विपुल बांझल, आरके जैन एक्साइज, प्रकाश पाटोदी, रविश जैन, भूपेंद्र जैन, देवेंद्र जैन गिरी रारा, ऋषभ जैन, आशीष जैन सूतवाल,े राजेश जैन, दादू, प्रदीप गंगवाल उपस्थित थे। संचालन रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने किया। आभार महामंत्री संजय पपड़ीवाला ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page