समाचार

जैन राजनीतिक चेतना मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन : मध्य प्रदेश की नई कार्यकारिणी घोषित


चांदखेडी झालावाड़ में जैन राजनीतिक चेतना मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज जी गंगवाल (दिल्ली) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में पूर्व केबिनेट मंत्री भारत शासन प्रदीप जी आदित्य पूर्व केबिनेट मंत्री राजस्थान शासन जीवराज जी सिंघवी तथा सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए। पढ़िए संजीव जैन संजीवनी की रिपोर्ट…


इंदौर। चांदखेडी झालावाड़ में जैन राजनीतिक चेतना मंच का राष्ट्रीय अधिवेशन व राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गजराज जी गंगवाल (दिल्ली) की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में पूर्व केबिनेट मंत्री भारत शासन प्रदीप जी आदित्य पूर्व केबिनेट मंत्री राजस्थान शासन जीवराज जी सिंघवी तथा सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए। जैन समाज के संजीव जैन संजीवनी ने बताया कि बैठक में मप्र की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इसमें नए पदाधिकारियों में प्रदेशाध्यक्ष भोपाल के श्री सुभाष काला, प्रदेश महामंत्री इंदौर के श्री टीके वेद, प्रदेश कार्याध्यक्ष हंसमुख गांधी मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू की घोषणा की गई है।

राजनीति में हिस्सा है कम

शेष पदाधिकारियों का मनोनयन स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से यह प्रस्ताव पारित हुआ कि जैन जनसंख्या जो पुरे भारतवर्ष मे 3 करोड़ से ज़्यादा है। शासकीय गणना अनुसार मात्र 45 लाख है। इसका एकमात्र कारण जैन समाज की ओर से अपने नाम के साथ अपना सरनेम लिखना है इस संबंध में जागरण की आवश्यकता है। जैन समाज जो सर्वाधिक शिक्षित व जागरूक समाज है उसका राजनीति में हिस्सा कम है उसे बढ़ाना है। इसके लिए जनजागरण व जागरूकता रैली निकालने की योजना बनाई गई है

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page