समाचार

मुनिश्री श्रेयश सागरजी महाराज का प्रथम नगर आगमनः मंगल अगवानी के लिए तैयारी में जुटे समाजजन


नव वर्ष 2025 के प्रथम दिन भोपाल नगर गौरव श्रेयश सागरजी महाराज पहली बार पधारेंगे। भव्य मंगल अगवानी की तैयारियों में समाजजन जुटे हुए हैं। पढ़िए भोपाल से यह खबर…


भोपाल। नव पटाचार्य आचार्यश्री विशुद्ध सागर महाराज के शिष्यों का भोपाल में आगमन नव वर्ष 2025 के प्रथम दिन हो रहा है। भोपाल नगर गौरव मुनिश्री श्रेयश सागरजी महाराज का पहली बार नगर आगमन हो रहा है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि राजधानी’ भोपाल नववर्ष के प्रथम दिन एक जनवरी 2025, बुधवार को आचार्यश्री विशुद्ध सागर महाराज के श्रुत संवेगी शिष्य मुनिश्री आदित्य सागरजी महाराज, मुनिश्री अप्रमित सागरजी महाराज, मुनिश्री सहज सागरजी महाराज के साथ नगर गौरव क्षुल्लक श्री श्रेयश सागरजी महाराज दीक्षा के बाद प्रथम बार भोपाल आ रहे हैं।

भव्य होगी मुनियों की मंगल अगवानी

सकल जैन समाज द्वारा भव्य मंगल अगवानी की विशेष तैयारी की जा रही है। भव्य मंगल अगवानी शोभायात्रा प्रातः 7.00 बजे से श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर, दाता कॉलोनी एयरपोर्ट रोड से प्रारंभ होगी।

झांकियां और महाराष्ट्रीयन बैंड रहेगा आकर्षण 

मंगल अगवानी की शोभा यात्रा में इंदौर, कोटा, विदिशा, अशोकनगर, सिहोर एवं अन्य नगरों के गुरु भक्तों के साथ नगर के विभिन्न मंदिर समितियों के दिव्य घोष, जैन दर्शन और जैन सिद्धांतों को दर्शाती हुई झांकियां और 151 सदस्यों का महाराष्ट्रीयन बैंड शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र होगा। समाज की महिला मंडल, युवा मंडल, बाल मंडल और पाठशाला परिवार अपने-अपने ड्रेस कोड में जैन धर्म ध्वजाओं के साथ शामिल होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page