समाचार

धरियावद में 21 वर्षों बाद होगा आज होगा प्रवेश : मुनि पुण्य सागर का मऊ में हुआ मंगल प्रवेश 


दिगंबर जैन मुनि पुण्य सागर जी महाराज 19 पिच्छी ससंघ का रविवार को खूंता से मंगल विहार करते हुए दिगंबर जैन मऊ अतिशय क्षेत्र में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर मऊ अतिशय क्षेत्र के प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुनि पुण्य सागर जी महाराज ससंघ सान्निध्य में श्रीजी का पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा, प्रवचन सभा, आहारचर्या, सामायिक स्वाध्याय, प्रतिक्रमण, आरती, भक्ति संध्या, वैयावृत्ति आदि कार्यक्रम धर्म प्रभावना पूर्वक संपन्न हुए। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


धरियावद। दिगंबर जैन मुनि पुण्य सागर जी महाराज 19 पिच्छी ससंघ का रविवार को खूंता से मंगल विहार करते हुए दिगंबर जैन मऊ अतिशय क्षेत्र में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर मऊ अतिशय क्षेत्र के प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी सदस्यों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मुनि पुण्य सागर जी महाराज ससंघ सान्निध्य में श्रीजी का पंचामृत अभिषेक, शांतिधारा, प्रवचन सभा, आहारचर्या, सामायिक स्वाध्याय, प्रतिक्रमण, आरती, भक्ति संध्या, वैयावृत्ति आदि कार्यक्रम धर्म प्रभावना पूर्वक संपन्न हुए। मुनि श्री पुण्य सागर जी महाराज ससंघ का सोनागिरी सिद्ध क्षेत्र (मध्य प्रदेश) से करीब 700 किलोमीटर पद विहार करते हुए 21 वर्षों के बाद मऊ अतिशय क्षेत्र (धरियावद) में प्रथम बार प्रवेश हुआ। वहीं, सोमवार 15 जुलाई को धरियावद नगर में संघ का ऐतिहासिक भव्य मंगल प्रवेश होगा।

धरियावद नगर गौरव मुनि-आर्यिका भी संघ में शामिल

मुनि श्री पुण्य सागर जी महाराज के कर कमलों से 8 साल पहले दीक्षित धरियावद नगर गौरव मुनि श्री उदित सागर जी महाराज और आर्यिका श्री उत्साह मति माताजी का दीक्षा के पश्चात प्रथम बार गृह नगर में मुनि संघ के साथ प्रवेश करेंगे। धरियावद नगर के लिए यह पहला अवसर होगा, जब इस नगर के दिगंबर जैन मुनि-आर्यिका दीक्षा के बाद पहली बार अपनी जन्म और कर्म भूमि में प्रवेश करेंगे। नगर प्रवेश को लेकर स्थानीय समाज में अति उत्साह देखा जा रहा है।

धरियावद के जैन मंदिर जवान हैं- मुनि पुण्य सागर जी

दिगंबर जैन मऊ अतिशय क्षेत्र में रविवार को आयोजित धर्मसभा में मुनि श्री पुण्य सागर जी महाराज ने कहा कि धरियावद के जैन मंदिर जवान हैं, क्योंकि यहां पर भक्तों की भीड़ इकट्ठा रहती है। इसमें बाल, युवा, वृद्ध, महिला, पुरुष सभी भक्त शामिल होते हैं। अभी तक भक्त अपने ज्ञान रूपी प्यास बुझाने मुनि रूपी कुएं के पास जाते थे। आज कुआं भक्तों के पास स्वयं चलकर आया है, तो आपकी प्यास तो निश्चित ही बुझने वाली है। इस अवसर पर धर्मसभा में बाल ब्रह्मचारिणी वीणा दीदी ने मंगलाचरण किया। साथ ही अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जैन ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई।

भव्य मंगल प्रवेश आज, शोभायात्रा का रहेगा यह मार्ग

मुनि श्री पुण्य सागर जी महाराज का सोमवार को मऊ अतिशय क्षेत्र से अभिषेक एवं शांतिधारा के पश्चात प्रातः 7 बजे विहार होगा। इसके बाद 8 बजे रणिया मगरी से धरियावद में प्रवेश से पहले मंच पर पाद प्रक्षालन (चरणाभिषेक) होगा। फिर लसाड़िया चौराहा होते हुए महावीर मंदिर पुराना बस स्टैंड पर दसा नरसिंहपुरा समाज एवं महावीर युवा मंच द्वारा पुष्पवृष्टि एवं पाद प्रक्षालन, अर्घ्य समर्पण होगा। महावीर मंदिर दर्शन के पश्चात पुराना बस स्टैंड पर उत्तम सेवा फाउंडेशन द्वारा स्वागत सत्कार किया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा सब्जी मंडी, सदर बाजार, होली चौक, केसरिया जी मंदिर, कबूतर खाना होते हुए चंद्रप्रभु मंदिर पहुंचेगी। इस दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रावक मुनि श्री का पाद प्रक्षालन का लाभ लेंगे।

ये कार्यक्रम भी होंगे

मुनि पुण्य सागर जी महाराज ससंघ सान्निध्य, बाल ब्रह्मचारिणी वीणा दीदी एवं प्रतिष्ठाचार्य पंडित हंसमुख जैन के निर्देशन में चंद्रप्रभ मंदिर में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूजन हेतु ध्वजारोहण, धर्मसभा में गुरु पाद प्रक्षालन, चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, जिनवाणी भेंट, प्रवचन सभा सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद चंद्रप्रभु उद्यान में मुनि संघ की आहारचर्या और समाज का स्वामी वात्सल्य होगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page