मां अहिल्या की नगरी इंदौर के पुण्य उदय से महामहिम आचार्य श्री विद्यासागर जी , आचार्य श्री समय सागर जी के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री विनम्र सागर जी, मुनि श्री निस्वार्थ सागर जी, मुनि श्री निसर्गसागर जी, क्षुल्लक श्री हीरकसागर जी संसघ का भव्य मंगलमय प्रवेश हुआ। मुनि संसघ का जगह जगह पाद प्रक्षालन व आरती समाजजनों द्वारा उतारी गई। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…
इंदौर। मां अहिल्या की नगरी इंदौर के पुण्य उदय से महामहिम आचार्य श्री विद्यासागर जी , आचार्य श्री समय सागर जी के परम प्रभावक शिष्य मुनि श्री विनम्र सागर जी, मुनि श्री निस्वार्थ सागर जी, मुनि श्री निसर्गसागर जी, क्षुल्लक श्री हीरकसागर जी संसघ का भव्य मंगलमय प्रवेश हुआ।
मुनि संसघ का जगह जगह पाद प्रक्षालन व आरती समाजजनों द्वारा उतारी गई । प्रवेश के दोरान मिलेट्री बैंड, झांकी, महिला बैंड , महिला संगठन, महिला मंडल मंगल कलश हाथों जिनशासन का पंचरगी झंडा लेकर चल रहे थे। युवा वर्ग एवं समाज जन मुनि श्री के पीछे जय घोष करते हुए चल रहे थे । सभी समाज जन अपने अपने अलग ड्रेस कोड में थे।
मुनि श्री उदय नगर मंदिर से, गोयल नगर मंदिर, से तिलक नगर मंदिर से नये लाल मंदिर से प्रमुख मार्ग होते हुए समवशरण मंदिर कंचन बाग में पहुंचे और धर्म सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज समाजिक सांसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, दयोदय चेरीटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जैन पप्पाजी, तूकोगज जैन समाज की अध्यक्ष रानी अशोक डोसी, मनोज मुकेश बाकलीवाल, मनीष नायक नरेंद्र वेद, हंसमुख गांधी, अशोक खासगीवाला, भूपेंद्र जैन, कमल जैन चेलेजर, विपुल बाझल आदि समाज जन उपस्थित हुए।













Add Comment