अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज एवं क्षुल्लक अनुश्रमण सागर महाराज के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन नव ग्रह ग्रेटर बाबा परिसर में 30 दिसंबर 2023 से 7 जनवरी तक श्री कल्पद्रुम महामंडल विधान का आयोजन किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिए जाने वाले प्रतिष्ठित श्रीफल पत्रकारिता पुरस्कार समारोह का आयोजन भी इसी कार्यक्रम में किया गया। आयोजन के बाद समाज के विभिन्न श्रेष्ठी जनों ने विधान की भव्यता को लेकर मुनि श्री को लिखा है। इसकी सत्रहवीं कड़ी में पढ़िए डॉ. संजय जैन के विचार…
सम्मानीय नरेंद्र जी वेद
सादर जय जिनेंद्र!
अत्यधिक हर्ष के साथ आपको बधाई प्रेषित कर रहा हूं। आपने युवा संत अंतर्मुखी मुनि श्री 108 पूज्य सागर जी महाराज के संघ के सानिध्य में श्री कल्पद्रुम महामण्डल विधान की अतिभव्य रचना कर विधान को भव्यता के साथ सम्पन्न करा कर इंदौर शहर में धर्म ध्वजा फहरा कर पुण्यार्जन किया है। यह आपका यह पुण्य कार्य सदैव स्मरणीय रहेगा। आपका देव – शास्त्र -गुरु के प्रति समर्पण और कर्मठता वन्दनीय है।
अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज जैन संस्कृति के एक ऐसे साधक हैं, जिन्होंने समाज के युवाओं को वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा हमेशा प्रदान की है। आपकी प्रवचन शैली में परम्पराओं से हटकर मोटिवेशनल स्पीच ज्यादा देखने को मिलती है।विधान के समापन अवसर पर महाराज श्री ने पत्रकारिता से जुड़े स्तम्भों का सम्मान समारोह आयोजित किया, वह देखते ही बनता था। इतना अनुशासित और गरिमामय कार्यक्रम था कि इसकी प्रशंसा के लिये शब्द नहीं हैं। इस सम्बंध में जितना लिखें, कम है।
हम पुनः आयोजन समिति, अध्यक्ष नरेंद्र जी वेद को बधाई प्रदान कर शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं,साथ ही आभार भी प्रकट करते हैं कि आपने मुनिश्री पूज्य सागर जी के श्री चरणों की वंदना का अवसर हमें प्रदान किया। पुनः मुनि श्री के चरणों में वंदन – अभिनन्दन- नमोस्तु!
डॉ. संजय जैन
महामंत्री
भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी
मध्यांचल
जैन कॉलोनी इंदौर
ये भी पढ़े :-













Add Comment