समाचार

मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ: 16 राज्यों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा


मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन मध्य प्रदेश मिनी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा विगत 18 साल से किया जा रहा है। मध्यप्रदेश मिनी फुटबॉल एसोसिएशन के प्रेम गौड ने बताया कि 16 स्टेट के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। आज प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह कृष्णमुरारी मोघे एवं कांतिलाल बम के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 का आयोजन मध्य प्रदेश मिनी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा विगत 18 साल से किया जा रहा है। मध्यप्रदेश मिनी फुटबॉल एसोसिएशन के प्रेम गौड ने बताया कि 16 स्टेट के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। आज प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह कृष्णमुरारी मोघे एवं कांतिलाल बम के मुख्य आतिथ्य में किया गया। अतिथि स्वागत प्रतियोगिता आयोजन अध्यक्ष अशोक मेहता एवं मिथीलेश दवे ने किया। सभी प्रांत से आए कोच का भी स्वागत किया गया। समारोह में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जिम्नास्टिक एवं बायराज राजोला द्वारा योगसन के कठिन से कठिन आसन का प्रदर्शन किया गया। अनिता नानावटी ग्रुप की महिलाओं ने योग के माध्यम से गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर इंडियन मिनी फुटबॉल एसोसिएशन की सेक्रेटरी जनरल वसीउल्लाह खान, अध्यक्ष डॉ. गंगा दरिया, प्रतियोगिता कोऑर्डिनेटर डॉ. मोहम्मद रफीउद्दीन, इमरान लारी उपस्थित थे। इस अवसर पर अशोक मेहता ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता को सरकार से सहायता मिलना चाहिए।

शुरुआती मुकाबलों में यह प्रतियोगिता अंडर 14 अंडर 17 अंदर 19 एवं महिला वर्ग में खेली जा रही है। प्रतियोगिता के पहले मैच में कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच मुकाबला खेला गया। जिसमें महाराष्ट्र में कर्नाटक को 2-0 से पराजित कर प्रतियोगिता में शानदार शुरुआत की अंडर 14 में पहले मुकाबले में असम ने गुजरात को 1-0 से पराजित कर शानदार शुरुआत की अंडर 17 में कर्नाटक को 2-0 से प॔जाब ने पराजित किया। संचालन प्रेम गौड द्वारा किया गया एवं आभार कल्पना पटवा ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page