समाचार

जैन मुनि की हत्या का विरोध : सकल जैन समाज ने निकाला मौन जुलूस


जैन आचार्य कामकुमार नंदी मुनिराज की निर्मम हत्या के विरोध में सकल जैन समाज द्वारा जिला कार्यालय में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कर्नाटक के मुख्यमंत्री, असम के मुख्यमंत्री के नाम डीसी पल्लव गोपाल झा को ज्ञापन दिया गया। इससे पहले महावीर धर्म स्थल से समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकाला। पढ़िए सुनील कुमार सेठी की रिपोर्ट…


गुवाहाटी। कर्नाटक में जैन आचार्य कामकुमार नंदी मुनिराज की निर्मम हत्या को लेकर सकल जैन समाज ने आक्रोश जताया। विरोध में सकल जैन समाज द्वारा जिला कार्यालय मे राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कर्नाटक के मुख्यमंत्री, असम के मुख्यमंत्री के नाम डीसी पल्लव गोपाल झा को ज्ञापन दिया।

इससे पहले महावीर धर्म स्थल से समाज के लोगों ने मौन जुलूस निकाला। जुलूस में काफी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। दिगंबर जैन समाज के मत्रीं वीरेंद्र कुमार सरवगी ने अवगत कराया कि कर्नाटक में जैन मुनि की 5 जुलाई को निर्मम तरीके से हत्या कर मृत शरीर के टुकड़े कर बोरवैल में डाल दिए, जिससे संपूर्ण भारत में नहीं पूरे विश्व के जैन समाज में रोष व्याप्त है।

अध्यक्ष महावीर जैन (गंगवाल) ने देशभर में जैन साधुओं की सुरक्षा को लेकर ठोस नीति बनाने, सभी जैन संतों व जैन उपाश्रय को सुरक्षा प्रदान की मांग उठाई। जैन समाज के लोगों ने कहा कि जब से घटना घटी है, जैन समाज के हर घर में दुख का माहौल है। लोगों ने सरकार से हत्या का मुकदमा फास्ट ट्रैक में चलाने की मांग की।

जिससे जल्द से जल्द दोषियों को कड़ी सजा मिल सके। ज्ञापन सकल जैन समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिया गया।। यह जानकारी समाज के प्रचार प्रसार विभाग के मुख्य संयोजक ओमप्रकाश सेठी एवं सह संयोजक सुनील कुमार सेठी ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page