समाचार

शहर में निकला मौन जुलूस : जैन आचार्य की जघन्य हत्या पर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन

 


कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी की निर्मम हत्या के विरोध में सकल वैष्णव समाज कलिंजरा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र के माध्यम से ज्ञापन दिया गया और मौन रैली निकाली गई। पढ़िए नरेंद्र जैन लुहारिया की रिपोर्ट…


कलिंजरा (बांसवाड़ा)। कर्नाटक में दिगंबर जैन आचार्य कामकुमार नंदी की निर्मम हत्या के विरोध में सकल वैष्णव समाज कलिंजरा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र के माध्यम से ज्ञापन दिया गया और मौन रैली निकाली गई। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि आजाद भारत में यह पहली घटना है कि इतनी निर्ममता से जैन संत का अपहरण कर उनकी हत्या की गई।

विगत 5 जुलाई को कर्नाटक के बेलगांव जिले में चिकोड़ी तहसील के नंदी पर्वत स्थित जैन तीर्थ पर जैन आचार्य कामकुमार नंदी का अपहरण कर हत्या कर उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके बोरवेल में डाल दिए गए। इस प्रकार का निंदनीय कृत्य करने वालों को कठोर सजा दी जाए। ज्ञापन में मांग की गई है कि आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। इसके साथ ही जैन और वैष्णव धर्मियों की सुरक्षा हो।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page